जल्द भारत में लॉन्च हो सकती है BSA Gold Star बाइक, Royal Enfield Interceptor 650 को देगी टक्कर

punjabkesari.in Saturday, Apr 08, 2023 - 03:44 PM (IST)

ऑटो डेस्क. ब्रिटिश दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी BSA जल्द भारतीय बाजार में प्रवेश करने वाली है। कंपनी अपनी BSA Gold Star बाइक को लॉन्च कर सकती है। इस कंपनी के भारत में आने के बाद रॉयल एनफील्ड को कड़ी चुनौती मिलेगी। चलिए जानते हैं BSA Gold Star बाइक के बारे में...


पावट्रेन

PunjabKesari
BSA Gold Star में एक सिंगल-सिलेंडर, चार-वाल्व इंजन दिया जा सकता है, जो  44 बीएचपी और 55 एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इसमें 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। यह इंजन काफी पुराना है। इसका इस्तेमाल पहले  F650 Funduro में BMW Motorrad द्वारा इस्तेमाल किया जाता था।


मुकाबला

PunjabKesari
भारतीय बाजार में BSA Gold Star का मुकाबला Royal Enfield Interceptor 650, Super Meteor और Continental GT से होगा।


कीमत 

PunjabKesari
BSA Gold Star की कीमत 3.30 लाख रुपये एक्स-शोरूम हो सकती है। यह बाइक यूके और यूरोप में खरीदारी के लिए उपलब्ध है। अब इसे जल्द भारत में भी लॉन्च कर दिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur

Recommended News

Related News