शुरू हुई BMW X3 M40i की बुकिंग, मई में होगी लॉन्च
punjabkesari.in Wednesday, Apr 19, 2023 - 03:28 PM (IST)

ऑटो डेस्क: BMW ने X3 M40i के लिए बुकिंग्स शुरू कर दी हैं। इसके लिए 5 लाख रुपये का टोकन अमाउंट रखा गया है। इस एडिशन को मई में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि ये सीमित संख्या में ही उपलब्ध होगा। जानते हैं कि कैसी होगी BMW X3 M40i-
एक्सटीरियर-
X3 M40i मानक के रूप में M स्पोर्ट पैकेज के साथ आता है। फ्रंट में M-विशिष्ट किडनी ग्रिल्स, 20-इंच M स्पोर्ट अलॉय व्हील्स, रेड ब्रेक कैलीपर्स और डार्क क्रोम फिनिश वाले एग्जॉस्ट पाइप दी है। इंटीरियर में ब्राउन कलर के साथ ब्लै कलर और डुअल-टोन इंटीरियर का ऑप्शन दिया है। इसकी फीचर लिस्ट में बड़ी 12.3 इंच की टचस्क्रीन,वायरलेस चार्जिंग, 12-3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, ट्रिपल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और एम्बिएंट लाइटिंग शामिल है।
पावरट्रेन-
हुड के तहत, X3 M40i को M340i के समान एक 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया है। यह 360hp का उत्पादन करता है। दावा किया जा रहा है कि 4.9 सेकेंड में 0-100kph की रफ्तार हासिल की कर सकती है। इसकी शीर्ष गति 250kph की है। सेडान की तरह, X3 M40i भी 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आती है।