2 हजार में बुक करें 2 सीटर इलेक्ट्रिक कार PMV EaS-E, साल 2023 में शुरू होगी डिलीवरी
punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2022 - 10:35 AM (IST)

ऑटो डेस्क. मुंबई बेस्ड स्टार्टअप PMV Electric ने 16 नवंबर 2022 को अपनी 2 सीटर इलेक्ट्रिक कार PMV EaS-E भारतीय बाजार में लॉन्च की थी। इस कार की कीमत महज 4.79 लाख है। खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे 2 हजार रुपये में बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी कंपनी साल 2023 में शुरू कर सकती है।
डाइमेंशन
जैसा कि आपको हमने पहले ही बताया था कि ये एक माइक्रो इलेक्ट्रिक कार है। इसकी लंबाई 2915mm, चौड़ाई 1157mm, व्हीलबेस 2080mm और 170mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है।
बैटरी पैक और स्पीड
PMV EaS-E में 48V लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरीपैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसे 4 घंटे से भी कम समय में ऑनबोर्ड चार्जर का उपयोग करके चार्ज किया जा सकता है। ईएएस-ई की लागत प्रति किमी 75 पैसे से भी कम की होगी। ये केवल 5 सेकेंड में 0 से 40 kph की स्पीड हासिल कर सकते हैं और इसकी टॉप स्पीड 70kph की है।