दुनिया के सबसे उंचे रेलवे ब्रिज पर दौड़ती दिखाई दी Bolero SUV, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2023 - 04:38 PM (IST)

ऑटो डेस्क: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी बेस्ट सर्विस और दमदार व्हीकल्स के लिए काफी मशहूर है। कंपनी के लाइनअप में मौजूद महिंद्रा बोलेरो एक ऐसा मॉडल है,जिसका  शुरूआत से ही मार्केट में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। कंपनी की ये बेस्ट परफॉर्मेंस बोलेरो ने एक बार फिर से चर्चा में है। इसे लेकर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह एसयूवी ब्रिज पर दौड़ती हुई दिखाई दे रही है।

PunjabKesari

दरअसल ट्वीटर पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह एसयूवी दुनिया के सबसे उंचे रेलवे ब्रिज पर दौड़ती हुई नजर आ रही है। महिंद्रा बोलेरो एसयूवी को एक सर्वे व्हीकल के तौर पर कश्मीर में चेनाब नदी पर बन रहे अंडर कंस्ट्रक्शन ब्रिज पर चलते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि ये दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है, जिसका निर्माण अभी किया जा रहा है। इस वीडियो दिखाई जाने वाली Bolero SUV को रेलवे ट्रैक पर एक सर्वे कार के तौर पर कस्टमाइज किया गया है। एसयूवी को ट्रैक पर लाने के लिए खास प्लेटफॉर्म बनाया गया है।

PunjabKesari

इस वीडियो के ट्वीटर पर पोस्ट किए जाने के बाद आनंद महिंद्रा ने कहा कि बोलेरो की क्षमता नई ऊंचाई पर पहुंच रही है. महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "इससे पता चलता है कि महिंद्रा के संस्थापकों ने स्वतंत्र भारत में ऑफ-रोड वाहन बनाने का फैसला क्यों किया.  वे वहाँ जाने के लिए बनाए गए थें जहाँ कोई रास्ता नहीं था" आनंद महिंद्रा ने कहा कि, मैं इन तस्वीरों को हमेशा के लिए संजों कर रखूंगा।

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News