1.46 लाख रुपये में लॉन्च हुई बजाज पल्सर NS160 और NS200

punjabkesari.in Monday, Feb 26, 2024 - 06:41 PM (IST)

ऑटो डेस्क: बजाज ने 2024 पल्सर NS160 और पल्सर NS200 को क्रमशः 1.46 लाख रुपये और 1.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च कर दिया है। दोनों बाइक्स में नए वी-आकार के एलईडी क्लस्टर, इंटीग्रेटेड डीआरएल, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया है, जहां आसानी से इनकमिंग कॉल और एसएमएस नोटिफिकेशन और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन नोटिफिकेशन मिलेंगे। वहीं इसमें टूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है।

पावर के लिए NS160 में 160.03cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो 17.03 BHP और 14.6 Nm उत्पन्न करता है। दूसरी ओर NS200 में 199.5cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर दिया है, जो 24.13 BHP और 18.74 Nm जेनरेट करता है।

राइवल्स के मामले में पल्सर NS160 का मुकाबला टीवीएस अपाचे RTR 160 4V और हीरो एक्सट्रीम 160R से है, जबकि NS200 का मुकाबला Apache RTR 200 4V और होंडा हॉर्नेट 2.0 से है।

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News