अभिनेता रणवीर सिंह ने खरीदी Toyota Fortuner Legender , जानें कितनी है इसकी कीमत

punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2023 - 12:00 PM (IST)

ऑटो डेस्क: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह के पास एक अच्छा कार क्लेक्शन है। एक्टर ने हाल ही में इसे अपडेट किया है। रणवीर ने हाल ही में एक टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर खरीदी है। यह वर्तमान में उनके गैरेज में सबसे सस्ती कार है। इससे पहले उनके क्लेक्शन में जगुआर एक्सजे और एस्टन मार्टिन रैपिड, मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600, लेम्बोर्गिनी उरुस जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इसी के साथ अब उन्होने नई फॉर्च्यूनर लेजेंडर को भी जोड़ लिया है। रणवीर को अक्सर अपनी गाड़ियों के लिए  फैंसी नंबर चुनने का शौक है, जिसके चलते इसके लिए भी उन्होने "6969" चुना है। 

फॉर्च्यूनर लेजेंडर को 2021 में भारतीय बाजार में पेश किया गया था। स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में इसमें कई सारे कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। फ्रंट में, लेजेंडर में अद्वितीय दिखने वाले एलईडी डीआरएल के साथ ऑल-एलईडी डुअल-प्रोजेक्टर हेडलैंप हैं। इसका इंटीरियर कई सारी शानदार सुविधाओं से लैस है।   

पेट्रोल वेरिएंट में 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो अधिकतम 164 बीएचपी की पावर और 245 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। डीजल वेरिएंट में 2.8-लीटर वी-जीडी इंजन है, जो अधिकतम 204 बीएचपी की पावर और 500 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Legender केवल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News