10.45 लाख की शुरूआती कीमत पर भारत में लॉन्च हुई 2022 Maruti Suzuki Grand Vitara

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2022 - 03:37 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Maruti Suzuki ने 2022 ग्रैंड विटारा को  इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरूआती कीमत 10.45 लाख रुपए रखी गई है। नई ग्रैंड विटारा की लॉन्च के साथ ही कंपनी ने भारत में मिड साइज सेगमेंट में भी एंट्री कर ली है। जानते हैं कि नई विटारा में आपको क्या कुछ मिलने वाला है- 

PunjabKesari
इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो इसे ब्लैक एंड ब्राऊन डुअल कलर थीम में डिज़ाइन किया गया है। लेकिन कंपनी ने वेरिएंट्स के अनुसार इसकी सीट्स के कलर ऑप्शन में बदलाव किए हैं।  मजबूत hybrid Variant में शैंपेन गोल्ड एक्सेंट के साथ फॉक्स ब्लैक लेदर एक्सेंट दिया गया है, जबकि Smart hybrid Variant में सिल्वर एक्सेंट मिलेगा। कंपनी ने नई विटारा को पेनोरमिक सनरूफ के साथ पेश किया है।  इसके अलावा ये गाड़ी हेड-अप डिस्प्ले, वॉयरलेस चार्जर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एम्बिएंट लाइटिंग, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, कीलेस एंट्री, रियर एसी वेंट, इंजन को स्टार्ट/स्टॉप करने के लिए एक पुश बटन और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स से लैस है।

इंजन और माइलेज
नई Grand Vitara में दो इंजन ऑप्शन-  1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड इंजन और दूसरा हाइडर के समान AWD से लैस नया 1.5-लीटर मजबूत हाइब्रिड इंजन दिया है। माइल्ड हाइब्रिड इंजन 100 PS की पावर और 135 Nm का टॉर्क जेनेरट करता है और इसे 5-स्पीड MT गियरबॉक्स या 6-स्पीड AT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है। दूसरी और मजबूत हाइब्रिड इंजन 115 PS की पावर जेनरेट करने में सक्षम है और ट्रांसमिशन के लिए इसे e CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

PunjabKesari

कई सारे सेफ्टी फीचर्स किए गए हैं शामिल-
सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए 2022 Vitara में ढेरों सेफ्टी फीचर्स- 6 एयरबैग्स के साथ EBD के साथ EBS, ESC, क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, रिवर्स पार्किंग कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल और सीट बेल्ट रिमाइंडर को शामिल किया गया है। इसके अलावा Vitara में Toyota Hyryder  के समान  All grip AWD टेक्नालाजी को भी शामिल किया गया है। इसी के साथ इसमें आपको 4 ड्राइविंग मोड्स - ऑटो, स्नो, स्पोर्ट और लॉक भी दिए गए हैं।

11,000 रुपए है टोकन अमाउंट-

बता दें कि 2022 Grand Vitara  के लिए कंपनी ने 11 जुलाई से बुकिंग्स स्टार्ट कर दी थी। जिसके लिए 11000 रुपए का टोकन अमाउंट रखा गया था।  कंपनी ने इस कार की लॉन्च से पहले ही 55000 से ज्यादा की बुकिंग्स हासिल कर ली थी। इनमें में सबसे ज्यादा स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट के लिए बुकिंग हासिल की गई है।     


इन गाड़ियो को देगी टक्कर-
भारतीय बाजार में 2022 ग्रैंड विटारा - Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Harrier, MG Hector और  जैसे Toyota Urban Cruiser Hyryder को टक्कर देगी।  

कीमत डिटेल्स-  

Variant

 

 

Monotone

 

Dual Tone

 

 

Sigma

Delta

Zeta/ Zeta+

Alpha/ Alpha+

Zeta/ Zeta+

Alpha/ Alpha+

Smart hybrid (MT)

10.45 Lakh

11.90 Lakh

13.89 lakh

15.39 Lakh

-

15.55lakh

Smart hybrid (AT)

-

13.40 lakh

15.39 Lakh

16.89 Lakh

-

17.05 lakh

Suzuki All grip Select MT

-

-

-

16.89 Lakh

-

17.05 lakh

Intelligent Electric hybrid eCVT

-

-

17.99 Lakh

19.49 Lakh

18.15 Lakh

19.65 Lakh

<>


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News