सितंबर में चंद्रमा के लाल होते ही धरती पर आएगा भयानक भूकंप!

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2015 - 12:45 PM (IST)

न्यूयॉर्क: सितंबर में चांद लाल होने पर धरती पर भयानक भूकंप के आने की अटकल लगाई जा रही है। दरअसल, अमेरिका में दो ईसाई संतों ने भविष्यवाणी की है कि धरती सितंबर में नष्ट होने की कगार पर पहुंच जाएगी और इसके लिए चंद्रमा के रंग का लाल होना महज इसकी सूचना देना भर होगा।

दोनों ईसाई संतों का दावा है कि पिछले 18 माह से चंद्रमा का रंग लाल हो रहा है, जो 28 सितंबर को पूरी तरह से लाल हो जाएगा। इसके बाद धरती पर भयानक भूकंप आएंगे, जो जीजस क्राइस्ट के धरती पर आने की सूचना देंगे। ये वो समय होगा, जब धरती पर भयानक भूकंप के झटके होंगे, जो अरब देशों में युद्ध की स्थिति पैदा कर तीसरे विश्वयुद्ध की ओर धकेल देगी।

फिलहाल, दोनों को अमेरिकी पुलिस ने अफवाहें फैलाने के आरोप में हिरासत में ले लिया है। दोनों इसाई कैथलिक संतों का दावा है कि चांद के लाल होने की घटना 2000 साल में एक बार होती है। दोनों का नाम मार्क ब्लिज्ट और जॉन हेगी बताया जा रहा है। दोनों का कहना है कि ''ब्लड मून'' की स्थिति से इजरायल और यहूदियों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

दोनों का दावा है कि 22 से 28 सितंबर के बीच धरती पूरी तरह से गर्म होती जाएगी, जिसके परिणाम स्वरूप बड़े भूकंप के झटके आएंगे। दोनों का दावा है कि इससे पहले 1948 में जब ''ब्लड मून'' की स्थिति बनी थी, तो इजरायल का जन्म हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News