सड़कों पर सरेआम टॉपलेस होकर घूम रही है महिलाएं, पुलिस भी परेशान

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2015 - 05:20 PM (IST)

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वेयर पर कुछ टॉपलेस महिलाएं घूम रही है। बीते कुछ महीनों से टाइम्स स्क्वेयर पर ये महिलाएं दिख रही हैं। ये टूरिस्ट्स से कुछ टिप के बदले उनके साथ फोटो खिंचवाती हैं। ये खुद को ''डेस्नुडास''  कहती हैं। यह एक स्पेनिश शब्द है, जिसका मतलब है ''नग्न''। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, टूरिस्ट्स के साथ फोटो खिंचवाकर ये महिलाएं हर रोज सैकड़ों डॉलर कमा रही हैं।

पुलिस महिलाओं के इस तरह घूमने पर रोक लगाना चाहती है। दरअसल, इन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, क्योंकि टॉपलेस या बॉडीपेंट कराकर घूमना न्यूयॉर्क में अपराध नहीं है। 1992 में न्यूयॉर्क की टॉप कोर्ट ने महिलाओं के टॉपलेस घूमने पर रोक लगाने को भेदभावपूर्ण बताया था। कोर्ट ने कहा था कि अगर पुरुष टॉपलेस घूम सकते हैं तो महिलाओं को भी यह अधिकार है।

न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने महिलाओं के इस तरह घूमने को ''अवैध गतिविधि'' करार दिया है। उनका मानना है कि इससे टाइम्स स्क्वेयर की छवि खतरा में है। वहीं, शहर के मेयर बिल दे ब्लैसियो ने इस मामले को लेकर टास्क फोर्स बनाने का आदेश दिया है।

यह टास्क फोर्स इन महिलाओं को रोकने का रास्ता ढूंढेगी। मेयर ने कहा, "टाइम्स स्क्वेयर पर टॉपलेस महिलाओं की बढ़ती तादाद की वजह से लाखों टूरिस्ट्स को खराब अनुभव हो रहे हैं। ये कई बार लोगों को परेशान करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News