दुनिया का सबसे महंगा परमाणु बम है अमेरिका के पास, जानिए क्यों है ये सबसे खतरनाक

punjabkesari.in Wednesday, May 14, 2025 - 08:14 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: दुनिया में सिर्फ 9 देश ऐसे हैं जिनके पास परमाणु हथियार हैं लेकिन इनमें सबसे कीमती और खतरनाक परमाणु बम सिर्फ अमेरिका के पास है। इसका नाम है B61-12। यह न सिर्फ तकनीक के लिहाज़ से उन्नत है बल्कि इसकी कीमत भी चौंका देने वाली है।

सबसे महंगा परमाणु बम

फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, B61-12 बम की कीमत लगभग 28 मिलियन डॉलर (करीब 230 करोड़ रुपये) है। इसे दुनिया का सबसे महंगा और एडवांस परमाणु बम माना जाता है। यह बम सिर्फ मिसाइल से नहीं बल्कि खास तरह के लड़ाकू विमान और लॉन्चिंग सिस्टम से छोड़ा जाता है।

कौन-कौन देश रखते हैं परमाणु हथियार

दुनिया में 9 ऐसे देश हैं जिनके पास परमाणु हथियार हैं: अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, भारत, पाकिस्तान, इज़रायल और उत्तर कोरिया। आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन के मुताबिक, भारत के पास करीब 180 और पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हैं। दोनों देश आज भी इन हथियारों का विकास कर रहे हैं।

कितना खर्च होता है परमाणु बम बनाने में

परमाणु बम बनाने का खर्च अलग-अलग देशों में अलग हो सकता है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बम बनाने में करीब 152 से 447 करोड़ रुपये तक खर्च आता है। इसकी लागत यूरेनियम की मात्रा और बम के डिज़ाइन पर निर्भर करती है।

अगर B61-12 फटे तो क्या होगा?

यदि B61-12 को 50 किलोटन की ताकत से फोड़ा जाए तो इसका असर विनाशकारी होगा:

  1. सीधा विस्फोट:
    1.5 किमी के दायरे में सब कुछ जलकर राख हो जाएगा।

  2. गर्मी और आग:
    3–4 किमी तक लोगों की त्वचा झुलस सकती है, कपड़े जल सकते हैं।

  3. झटका और आवाज:
    5–10 किमी तक खिड़कियां और छतें उड़ सकती हैं, आंतरिक अंगों को नुकसान हो सकता है।

  4. रेडिएशन:
    रेडियोधर्मी कण हवा, पानी और मिट्टी को ज़हरीला बना सकते हैं।

  5. लंबे समय तक असर:
    दशकों तक उस इलाके में रहना मुश्किल होगा। पर्यावरण और जलस्रोत बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News