अमेरिका ने ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकाने पूरी तरह  किए ‘नष्ट''; नेतन्याहू ने किया स्वागत,  संयुक्त राष्ट्र बोला-"Very Bad"

punjabkesari.in Sunday, Jun 22, 2025 - 11:33 AM (IST)

Washington: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के हमलों में ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकाने ‘‘पूरी तरह से नष्ट'' हो गए हैं। ट्रंप ने शनिवार रात ‘व्हाइट हाउस' (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में यह टिप्पणी की। इससे पहले उन्होंने कहा था कि अमेरिकी सेना ने ईरान में तीन प्रमुख परमाणु केंद्रों पर हमले किए हैं। साथ ही राष्ट्रपति ने ईरान को अमेरिका के विरुद्ध जवाबी हमले के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि ईरान को यह तय करना है कि उसे शांति चाहिए या त्रासदी। एपी सुरभि शोभना
शोभना
  
 ट्रंप ने साहसिक निर्णय लिया
 इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर हमले करने के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के लिए उनकी सराहना की है। नेतन्याहू ने ट्रंप को एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का आपका साहसिक निर्णय इतिहास बदल देगा ।'' नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका ने जो किया है वो कोई अन्य देश नहीं कर सकता।

 

संयुक्त राष्ट्र ने की निंदा
 संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा है कि वह ईरान में परमाणु केन्द्रों पर अमेरिका के बम हमलों से बेहद चिंतित हैं। गुतारेस ने एक बयान में कहा, ‘‘इस बात का जोखिम है कि यह संघर्ष तेजी से नियंत्रण से बाहर हो सकता है जिसके नागरिकों, क्षेत्र और दुनिया के लिए विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं।'' उन्होंने कहा कि ‘‘इस जोखिम भरे वक्त में यह अहम है कि हम अराजकता के चक्र से बचें।'' संयुक्त राष्ट्र महासचिव मुद्दे के कूटनीतिक समाधान का आह्वान किया।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News