दुनिया की ऐसी खौफनाक जगह, रौंगटे खड़े कर देंगी तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Jun 12, 2016 - 11:34 PM (IST)

जालंधर: दुनिया में ऐसी कई खौफनाक लेकिन एडवैंचर से भरपूर जगहें हैं जहां जाने के लिए लोग उत्सुक रहते हैं। ये स्थान ऐसे हैं कि थोड़ी सी चूक से बहुत बड़ा हादसा हो सकता है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत एडवैंचर से भरपूर कुछ चुनिंदा स्थानों के बारे में।
 
ग्रैंड कैनयन
अमेरिका के एरिजोना प्रांत में ग्रैंड कैनयन दुनिया के लिए आज भी सबसे रहस्यमयी जगहों में शुमार है। कोलाराडो नदी से 4000 फीट की ऊंचाई पर बना ये पारदर्शी पुल, पहली बार तो आपके होश उड़ा देगा। इस पुल का आकार घोड़े की नाल जैसा है यहां से नजारा रोमांचक और डरावना दोनों हैं। 
 
एग्विले डू मिडी पीक फ्रांस
दूसरी तस्वीर में हम आपको दिखा रहे हैं दुनिया की सबसे ऊंचाई पर बना कांच का एक बॉक्स को। 12604 फीट की ऊंचाई पर कांच का एक बॉक्स है। यहां से आल्पस पर्वत श्रृखला को देखना एक दिव्य नजारा जैसा है।
 
ट्रॉलटुंगा क्लिफ  
तीसरी तस्वीर नार्वे के ओड्डा की बेहद रोंमाचित करने वाली है, ये दुनिया के सबसे चर्चित चोटियों में से एक है नीच मोजूद झील से इसकी ऊंचाई 2300 फीट है। अंग्रेजी में पर्वत के इस हिस्से को ट्रॉल्स टंग कहा जाता है। 
 
बुर्ज खलीफा  
चौथी तस्वीर में हम आपको दुनिया की सबसे ऊंची इमारत से रूबरू करा रहे हैं। जमीन से 1821 फीट ऊंची दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा अपने आप में इंफ्रास्ट्रक्चर का एक शानदार नमूना है। यहां बना ऑब्जर्वेशन डेक सबको अपनी और आकर्षित करता है।
 
लॉयन्स हेड
पांचवी तस्वीर में हम आपको दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन की शानदार तस्वीरें दिखा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के समुद्र से घिरे खूबसूरत शहर का शानदार नजारा देखना चाहते हैं तो आप 2200 फीट ऊंचाई से इसका आनंद ले सकते हैं। जहां से नीला समंदर और खूबसूरत शहर एक दूसरे से टकराते हुए दिखाई देते हैं। 
 
इन्फिनिटी पूल, मरीन बे सैंड्स
सिंगापुर की इन्फिनिटी पूल मरीन बे सैंड्स स्वीमिंग के लिए सबसे बेहतर स्थानों में से एक हो सकता है। शहर की बड़ी बडी इमारतों के सामने बराबर ऊंचाई पर स्विमिंग पूल में नहाने का सपना देखते हैं तो इसके लिए जगह हम बता देते हैं आकाश को चूमती इमारत और उसकी सबसे ऊंची मंजिल पर मौजूद स्विमिंगपूल । ये सोचकर वेशक हैरान कर देने वाला लगे लेकिन यहां से दिखने वाला नजारा बेहद खास हैं। सडक से इस इमारत की ऊंचाई 191 मीटर है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News