वैष्णो देवी यात्री ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने बचाया

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2017 - 03:39 PM (IST)

जम्मू: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद निवासी एक बजुर्ग ने वैष्णो देवी में आत्महत्या का प्रयास किया। बजुर्ग ने खाई में कूदकर जान देने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस और आपदा प्रंबधन दल ने उन्हें बचा लिया। आत्महत्या के प्रयास में यात्री घायल भी हो गया। पुलिस के अनुसार तीर्थयात्री की पहचान 75 वर्षीय लालू प्रसाद के रूप में हुई। बजुर्ग में झाडिय़ों में अटक गया और उसे बचा लिया गया।


घटना की सूचना पाते ही आपदा प्रबंधन दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बजुर्ग को खाई से निकाल लिया। बाद में उसे उपचार के लिए वैष्णो देवी भवन की डिस्पेंसरी में इलाज के लिए भर्ती कराया। बजुर्ग की हालत खतरे से बाहर है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News