WEF में पीएम का भाषणः सुषमा और शाह बोले- मोदी ने भारत का मस्तक किया ऊंचा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 23, 2018 - 09:20 PM (IST)

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्विटजरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर दिए गए भाषण को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हर भारतीय के लिए गौरव करार दिया। वहीं, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संबोधन की पुरजोर प्रशंसा करते हुए कहा कि दावोस में भारतीय संस्कृति और मूल्यों की प्रासंगिकता समझाकर प्रधानमंत्री ने भारत का मस्तक ऊंचा किया है। 

अमित शाह ट्वीट कर कहा कि अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने सही अर्थो में भारतीयों की ताकत और आकांक्षाओं की तस्वीर पेश की है। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हजारों वर्ष पहले लिखे गए हमारी पांडुलिपियां वसुधैव कुटुम्बकम का उल्लेक करती हैं। हम सभी साझी किस्मत के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हुए है। जलवायु परिवर्तन के बारे में मोदी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह वैश्विक चुनौती है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने इस बारे में महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।
 

सुषमा स्वराज ने अपने ट्वीट में कहा कि दावोस में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का भाषण अनूठा और अद्वितीय रहा। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए भारतीय दर्शन, भारतीय चिंतन तथा भारत के सांस्कृतिक मूल्यों की प्रासंगिकता समझा कर प्रधानमंत्री ने भारत का मस्तक ऊंचा किया है।

बता दें, मोदी ने अपने संबोधन में अनेक बार भारतीय संस्कृति के पुरातन मूल्यों को संस्कृत के वैदिक श्लोकों के उदाहरण के साथ रखा, जिस पर समारोह में मौजूद विश्व की जानी-मानी हस्तियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। 

 


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News