अपने ही देश में तिरंगा फहराने पर गिफ्तारी क्यों :शिव सेना

punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2017 - 06:01 PM (IST)

जम्मू: डा फारूक अब्दुल्ला की चुनौती के बाद श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराने गए शिव सैनिकों ने आज जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया। शिव सैनिकों ने कहा कि वे अपने ही देश के एक हिस्से में तिरंगा फहरने गए थे तो फिर उनकी गिरफ्तारी क्यों की गई। शिव सेना के प्रधान अश्विन गुप्ता ने कहा कि शर्म की बात है कि लाल चौ तिरंगा फहराने के बाद शिव सैनिकों को गिरफ्तार किया गया।  उन्होंने भाजपा और पीडीपी सरकार के खिलाफ जम्मू में नारेबाजी की और कहा कि भले ही गिरफ्तार करने के एक घंटे बाद शिव सैनिकों को छोड़ दिया गया पर उनका प्रश्र यही है कि देश मेें तिरंगा फहराने वालों को गिरफ्तार क्यों किया गया।


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को डा फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराने की चेतावनी जारी की थी। फारूक पिछले कुछ समय से विवादित बयानों के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने इससे पहले पीओके को पाकिस्तान का हिस्सा बताया था और कहा था कि पाक परमाणु शक्ति है और भारत अगर उस पर हमला करता है तो पाकिस्तान ने चूडिय़ां नहीं पहन रखी हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News