बिहारः आश्रम के सेवादारों ने हथियारों के बल पर 3 साध्वियों के साथ किया रेप

punjabkesari.in Friday, Jan 12, 2018 - 11:33 AM (IST)

पटना: बिहार के नवादा जिले के एक आश्रम में तीन साध्वियों से सेवादारों द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। संत कुटीर आश्रम में तीन साध्वियों के साथ 10 सेवादारों ने हथियारों के बल पर रेप किया। 

जानकारी के अनुसार, यह घटना 12 दिसंबर 2017 की है। साध्वियों के चार जनवरी को 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। सभी आरोपी फरार हो गए हैं। रेप का शिकार होने वाली दो साध्वियां उत्तर प्रदेश और एक गया की रहने वाली है।

बता दें कि पुलिस द्वारा अकबरपुर थाना क्षेत्र के पिथौरी के दिनेश प्रसाद और यूपी के बस्ती जिला के आरोपी को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News