सांसद किरण खेर के पिता पंचतत्व में विलीन,

punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2016 - 09:53 PM (IST)

चंडीगढ़, (राय): सांसद किरण खेर के पिता लैफ्टिनैंट कर्नल ठाकर सिंह का बुधवार को सैक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार के दौरान शहर की कई जानी-मानी हस्तियां और बॉलीवुड सेलीब्रिटीज भी पहुंची। संस्कार के दौरान सांसद के पति अनुपम खेर भी उपस्थित थे।

वहीं प्रशासक के सलाहकार परिमल राय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन, पूर्व रेलमंत्री एवं कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल, डी.सी. अजित बालाजी जोशी, नगर निगम कमिश्नर बी. पुरुषार्थ, आर्टिस्ट कमिश्नर मोना सिंह, मेयर अरुण सूद, डिप्टी मेयर दवेश मौदगिल, पार्षद एच. कौर, पार्षद सौरभ जोशी, पार्षद सतीश कैंथ, एस.एस.पी. सुखचैन सिंह गिल सहित भारी संख्या में भाजपा के कार्यकत्र्ता एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। ठाकर के भोग और अंतिम अरदास की रस्म 12 नवम्बर को सैक्टर-8 के गुरुद्वारा साहिब में होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News