हनीमून पर पति की खौफनाक सच्चाई सामने आने पर उड़े पत्नी के होश

punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2017 - 04:46 PM (IST)

नई दिल्ली: पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर चलता है और जब उसी रिश्ते में विश्वासघात हो तो दरारें पडऩी शुरू हो जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ नोएडा की एक महिला के साथ जिसे हनीमून पर पति के नपुंसक होने की खौफनाक सच्चाई ने हैरान कर दिया। 

शारीरिक संबंध बनाने से कतराता था पति
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नवंबर 2015 में उसकी शादी सैक्टर 51 निवासी एक युवक के साथ हुई थी।  शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए गोवा गए, जहां उसे अपने पति के नपुंसक होने की बात पता चली। महिला ने बताया कि उसका पति शारीरिक संबंध बनाने से कतराता था और इस वजह से वह काफी परेशान रहती थी। इसके बाद महिला ने पति को डॉक्टर से मिलने की सलाह दी लेकिन वह डॉक्टर के पास नहीं गया। यहां तक की उसने अपना ऑफिस नाइट शिफ्ट में करा लिया।

डॉक्टर से इलाज करवाने के लिए नहीं माना पति
पति की हरकतों से तंग आकर महिला ने अपने परिजनों को इस बारे सारी जानकारी दी। ससुराल परिवार के साथ बातचीत के बाद तय हुआ कि वह एक अच्छे डॉक्टर से मिलकर अपना इलाज कराएगा, लेकिन वह फिर भी नहीं माना। तंग आकर महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। वहीं थाना प्रभारी अंजू तेवतिया ने बताया कि महिला के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। यदि महिला का पति इलाज के लिए मान जाता हैं तो मामला सुलझ सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News