दोस्त की बात ऐसी चुभी कि बुर्ज खलीफा में खरीद लिए 22 फ्लैट

punjabkesari.in Monday, Sep 12, 2016 - 09:26 AM (IST)

दुबई: कहते इंसान को चाकू या तलवार से उतना गहरा घाव नहीं होता जितना किसी अपने के शब्दों से होता है। कई बार लोग शब्दों को दिल से लगाकर खुद को खत्म कर लेते हैं या निराश होकर बैठ जाते हैं और कई लोग इन शब्दों को अपनी ताकत बनाकर जिंदगी में कुछ करने की ठान लेते हैं। कुछ ऐसी ही दिलचस्प कहानी है मेकेनिक से व्यवसायी बने जार्ज वी नेरियापाराम्बिल की। नेरियापाराम्बिल के संयुक्त अरब अमीरात में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ‘बुर्ज खलीफा’ में दो या चार नहीं बल्कि 22 फ्लैट हैं।

नेरियापाराम्बिल बताते हैं कि बात 2010 की है जब वे दुबई में दोस्त के साथ दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा देखने गए थे। दोस्त ने कहा ये बुर्ज है। इसमें 163 मंजिल हैं। सोचना भी मत, तुम्हारी औकात इतनी नहीं है कि इसमें कभी रह सको। इसमें घुसने के भी पैसे लगते हैं। नेरियापाराम्बिल ने उसी बुर्ज में छह सालों में 22 फ्लैट खरीद डाले। यह किसी एक व्यक्ति द्वारा बुर्ज में खरीदे गए सबसे ज्यादा फ्लैट हैं।

नेरियापाराम्बिल ने कहा कि यदि भाव में अच्छा पट जाए तो उनका इरादा और फ्लैट खरीदते रहने का है। उन्होंने कहा, “यदि मुझे अच्छा सौदा पटे तो मैं और खरीदूंगा, मैं एक ड्रीमर हूं, मैं सपने देखना कभी बंद नहीं करूंगा।” नेरियापाराम्बिल का जन्म केरल में हुआ है। उन्होंने बताया कि साल 2010 में एक अखबार में इस इमारत में किराए पर एक फ्लैट का विज्ञापन देखने के बाद उसे उसी दिन किराए पर ले लिया और उसी में रहने लगे।

उन्होंने कहा कि अब छह साल हो गए हैं और 822 मीटर ऊंची इमारत के 900 फ्लैटों में से 22 उनके हैं। नेरियापाराम्बिल ने कहा कि उन्होंने भी इनमें से पांच को किराए पर लगा दिया है और शेष के लिए अच्छे किराएदार का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कि अब उनका अगला ख्वाब अपने देश में कुछ करने का है। वे त्रिवेंद्रम से कासारकोड तक नहर बनाना चाहते हैं। यह नहर जंगलों से गुजरेगी। इससे बिजली बनाने, सब्जी उगाने व मछली पालन की योजना है। साथ ही प्रकृति को सौंदर्य प्रदान करना भी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News