केजरीवाल का PM मोदी पर हमला, घोटाला शीला का, FIR मुझ पर क्यों?

punjabkesari.in Tuesday, Jun 28, 2016 - 02:53 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार दिल्ली सरकार के काम में रोड़ा लगा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पीएम मोदी को केवल वह ही एक भ्रष्टाचार में लिप्त नजर आए जो उनके ऑफिस पर सी.बी.आई रेड करवा दी गई।
 
सीएम ने कहा कि पीएम का उससे भी मन नहीं भरा तो मेरे खिलाफ एफआईआर करवा दी। मतलब घोटाला शीला दीक्षित ने किया और एफ.आई.आर हमारे खिलाफ। हमारी एसीबी थी लेकिन वो भी हमसे छीन ली, हम किसके पास जाकर एफ.आई.आर करते।
 
केजरीवाल ने कहा इस बार जो सर्किल रेट बढ़ाए जाएंगे ये जनता से पूछकर बढ़ाया जाएगा। कुछ दिनों में इसका विज्ञापन आ जाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ आम आदमी पार्टी है जो कि व्यापारियों के बारे में सोचती है। भाजपा ने हमेशा चुनाव से पहले व्यापारियों के नाम पर बड़े बड़े वादे किए लेकिन चुनाव के बाद कुछ नहीं किया। भाजपा और कांग्रेस के लोगों के बीच आपस में घनिष्ठ मित्रता है। 
 
 
 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News