आज का गुडलक: गोवर्धन जी करेंगे सारी मैंटल टैंशन दूर

punjabkesari.in Friday, Oct 20, 2017 - 07:18 AM (IST)

आज शुक्रवार दी॰ 20.10.17 कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के उपलक्ष्य में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट पर्व मनाया जाएगा। दीपावली के दूसरे दिन सायंकाल में ब्रज तीर्थ क्षेत्र में गोवर्धन पूजा विशेष रूप से मानई जाती है। द्वापर तक लोग इंद्रदेव का पूजन कर उन्हें विशाल छप्पन भोग लगाया करते थे। ये पकवान तथा मिठाइयां इतनी मात्रा में होती थी कि उनका पूरा पहाड़ ही बन जाता था। श्रीकृष्ण ने इंद्र का पूजन बंद करवाकर इस दिन गौ पूजन प्रारंभ करवाया। इसी दिन श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का मानमर्दन कर गिरिराज पूजन किया था। वेदों के अनुसार इस दिन वरुण, इंद्र एवं अग्नि देव के पूजन का विधान है। इस दिन गाय-बैलों को स्नान करवाकर, फूल माला, धूप, चंदन आदि से पूजन किया जाता है। इस दिन मंदिरों में अन्नकूट किया जाता है। सायंकाल गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर उसकी पूजा की जाती है। इसमें अपामार्ग अनिवार्य रूप से रखा जाता है। जल का लोटा व जौ लेकर गोवर्धन की सात परिक्रमाएं लगाई जाती हैं। गोवर्धन व अन्नकूट के विशेष पूजन व उपाय से व्यक्ति का तन स्वस्थ होता है। मनोविकार दूर होते हैं तथा धन की किल्लत खत्म होती है। 


विशेष पूजन विधि: शाम के समय गोवर्धन, गाय और श्रीकृष्ण का पूजन करें। गौघृत का दीप करें, सुगंधित धूप करें, गुलाबी फूल चढ़ाएं, गुलाल चढ़ाएं, दूध, दही, गंगाजल चढ़ाएं, तथा शहद व बताशे का भोग लगाएं तथा इस विशेष मंत्र से 1 माला जाप करें। पूजन के बाद शहद व बताशे ब्राह्मण को दान दे दें।


पूजन मुहूर्त: शाम 15:27 से शाम 17:42 तक।


पूजन मंत्र: ॐ गोवर्धन-अंचलो-द्धर्त्रे नमः॥


आज का शुभाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
दिन 11:43 से दिन 12:28 तक।


आज का अमृत काल: रात 00:54 से रात 02:36 तक।


आज का राहु काल: प्रातः 10:41 दिन 12:05 तक।

 
आज का गुलिक काल: प्रातः 07:52 से प्रातः 09:17 तक।


आज का यमगंड काल: शाम 14:54 से शाम 16:18 तक।


यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल पश्चिम व राहुकाल वास दक्षिण में है। अतः दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा टालें।


आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर
: गुलाबी।


आज का गुडलक दिशा: वायव्य।


आज का गुडलक मंत्र: ॐ गोपगोपीश्वराय नमः॥  


आज का गुडलक टाइम: शाम 18:00 से शाम 19:00 तक।


आज का बर्थडे गुडलक: अच्छी हैल्थ के लिए जौ सिर से वारकर कर्पूर से जला दें।


आज का एनिवर्सरी गुडलक: पारिवारिक समृद्धि हेतु गोवर्धन पर अबीर चढ़ाकर तिजोरी में रखें।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: मैंटल टैंशन से मुक्ति के लिए शक्कर मिले दूध में अपनी छाया देखकर जल प्रवाह करें।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News