जम्मू में दो सडक़ दुर्घटनाएं , 23 घायल

punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2017 - 02:22 PM (IST)

जम्मू: जम्मू हाईवे पर दो अलग-अलग सडक़ दुर्घटनाओं में करीब 23 लोग घायल हो गए। पहला हादसा जम्मू-पुंछ हाईवे पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 15 लोग घायल हो गए। हादसा राजोरी जिले के चिंगुस के पास हुआ। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर  पहुंच गए और उन्होंने घायलों को बाहर निकाला। फिलहाल सभी घायलों क हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं दूसरे हादसा पुल डोडा के पास हुआ है। टवेरा गाडिय़ों के बीच टक्कर में करीब नौ लोग घायल हो गए हैं। घायलों को डोडा अस्पताल में भर्ती किया गया है
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News