केजरीवाल पर फिर कुमार विश्वास का वार कहा- चंद्रगुप्त तो मिट गए लेकिन चाणक्य आज भी है

punjabkesari.in Monday, Jan 22, 2018 - 12:39 AM (IST)

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने फिर से अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। केजरीवाल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अन्ना आंदोलन से जुड़े सभी लोगों ने राजनीति में अपनी एक जगह बना ली है और अन्ना को भूल गए हैं। 

विश्वास ने उन्हें याद दिलाया कि पिछले 5 वर्षों में राजनीति में जितने भी चंद्रगुप्त पैदा हुए हैं उनकी जन्मस्थली रालेगांव सिद्धि है लेकिन चंद्रगुप्तों को याद रखना चाहिए कि चंद्रगुप्त तो मिट गए लेकिन चाणक्य आज भी हैं। रालेगांव सिद्धि से उन्होंने अन्ना हजारे को याद किया जो इसी सप्ताह दिल्ली में दोबारा आंदोलन शुरू करने वाले हैं। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस समय जिस रास्ते पर आकर खड़ी हो गई है इसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं। उनका अहं 20 विधायकों को ले डूबा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News