200 वर्षों में पहली बार जापान का सम्राट करेगा ये काम !

punjabkesari.in Wednesday, Jan 11, 2017 - 04:04 PM (IST)

टोक्यो : जापान की योजना सम्राट अकीहितो की सेवानिवृत्ति और उनके स्थान पर उनके बड़े पुत्र को एक जनवरी, 2019 में सम्राट बनाने की है।  खबरों में आज बताया गया कि 200 वर्षों में पहली बार किसी सम्राट द्वारा सेवानिवृत्ति ली जा रही है और इसके लिए जापान कानूनी तौर तरीकों पर काम कर रहा है। 

83 वर्षीय अकिहितो ने करीब 3 दशकों तक सम्राट रहने के बाद अगस्त में अपनी बढ़ती उम्र और कमजोर स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पद-त्याग करने की इच्छा जताई थी। योमिउरी, असाही, मैनिची और निक्केई जैसे प्रमुख राष्ट्रीय समाचार पत्रों ने अनाम सूत्रों के हवाले से बताया कि  राजकुमार (56) नारूहितो वर्ष 2019 में नववर्ष के दिन अपने पिता की जगह लेंगे।  मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने अपने संवाददाता सम्मेलन में इन खबरों पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News