पुतिन वाशिंगटन के लिए एक बड़ा खतरा, रखें नजर: हिलेरी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 17, 2017 - 12:46 AM (IST)

न्यूयार्क: अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने चेतावनी दी है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अभी भी वाशिंगटन के लिए एक बड़ा खतरा हैं। हिलेरी ने ‘सी.एन.एन.’ के साथ रविवार को एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘उन पर नजर रखें।’’ 

हिलेरी ने जनवरी में खुफिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि पुतिन ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें नुक्सान पहुंचाने और ट्रम्प अभियान को बढ़ावा देने के लिए रूसी अभियान को प्रत्यक्ष निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि पुतिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जरिए जो कुछ चाहते थे, उनमें से कुछ उन्हें हासिल हो चुका है, लेकिन रूस को वह सब कुछ हासिल नहीं हो सकता। 

हिलेरी ने कहा कि उनका मानना है कि उनके खिलाफ किसी षड्यंत्रकारी ने पुतिन को प्रेरित किया था लेकिन रूसी नेता वाशिंगटन के साथ एक व्यापक, वैचारिक लड़ाई का आयोजन भी कर रहे हैं। पुतिन का अभियान अमरीका के लोकतंत्र को प्रभावित कर उसे अंदर से विभाजित करना था। वहीं, रूस ने कई बार खुद पर लगे अमरीकी राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने के आरोप खारिज किए हैं। 

विकीलीक्स पर साधा निशाना
डोनाल्ड ट्रम्प की महिलाओं संबंधी टिप्पणी वाले टेप से ध्यान हटाने के लिए विकीलीक्स पर निशाना साधते हुए हिलेरी क्लिंटन ने उस पर रूस के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का जिक्र करते हुए कहा कि विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे अवसरवादी बन गए हैं जो एक तानाशाह की बोली बोलता है। क्लिंटन ने कहा, ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण रूप से अब विकीलीक्स रूस की खुफिया एजैंसी की सहायक कंपनी बन गया है।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News