पाकिस्तान के कई मंत्रालयों की साइटें हैक, भारतीय हैकर्स पर आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2017 - 01:32 AM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के 70वें स्वतंत्रता दिवस पर देश की कई सरकारी वेबसाइटों को सोमवार को कथित भारतीय हैकरों ने हैक कर दिया। हैकरों ने कुछ महत्वपूर्ण मंत्रालयों की वेबसाइटों को भी निशाना बनाया। हैक की गई साइटों में रक्षा मंत्रालय, जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, अंतर प्रांतीय समन्वय मंत्रालय, जल एवं विद्युत मंत्रालय, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की वेबसाइट भी शामिल हैं।

 

इनके अलावा कई अन्य वेबसाइटों को भी निशाना बनाया गया। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह साइबर हमला खुद को ‘लुलुसेक इंडिया’ बताने वाले समूह ने किया है। हैकरों ने वेबसाइटों पर भारत समर्थक सामग्री पोस्ट कर दी।  कई वेबसाइट अब तक दुरुस्त नहीं की जा सकी हैं। सरकार की तरफ से अब तक कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। विगत में भी इस तरह के साइबर हमले होते रहे हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News