इस खूबसूरत महिला को देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा, तस्वीरें हुर्इ वायरल

punjabkesari.in Thursday, Jun 22, 2017 - 01:15 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्रः हर लड़की की का सपना  होता है कि वो सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। उसका फिगर परफेक्ट हो, लोग उसे देखे तो देखते ही रह जाए। ऐसी ही एक महिला इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है, जिसे देखकर आप भी धोखा खा जाएंगे। 

PunjabKesari

ताइवान की रहने वाली ल्यूर हू अपनी अदा और खूबसूरती के चलते चीन और ताइवान की मीडिया में काफी चर्चा में हैं। पहली नजर में इन्हें देखने पर लोगों को लगता है कि यह कोई खूबसूरत स्टूडेंट हैं। लेकिन यह कोई स्टूडेंट नहीं हैं बल्कि 41 साल की महिला है, जो पेशे से डिजाइनर है।

PunjabKesariल्यूर की छोटी बहन शेरोन हू (35) एक्ट्रेस है। साल 2015 में शेरोन ने अपने फेसबुक पेज पर ल्यूर के 40वें बर्थडे की तस्वीरें शेयर की थी, जिसके बाद उसकी उम्र जानकर उनके फैन्स हैरान हो गए। लोगों का कहना था वो अपने परफेक्ट लुक के कारण टीनेजर गर्ल दिखती हैं। चर्चा में आने के बाद ल्यूर भी अपनी बहन की तरह स्टार बन गई। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर ल्यूर को करीब  ढाई लाख लोग फॉलो करते है। वहीं, फेसबुक पर करीब साढ़े तीन लाख लोगों ने उन्हें लाइक कर रखा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News