भारत के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे ट्रम्प, ऐतिहासिक निर्णय लेने वाले होंगे साबित

punjabkesari.in Thursday, Jan 11, 2018 - 09:27 AM (IST)

14 जून, 1946 को न्यूयार्क के जमैका क्वीन्स में सिंह लग्र में जन्मे डोनाल्ड ट्रम्प अमरीका के सफलतम राष्ट्रपति होंगे। लग्र में मंगल के कारण वह ऐतिहासिक निर्णय लेने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रपपति साबित होंगे। सिंह लग्न में मंगल महत्वपूर्ण राजयोग कारक ग्रह होता है, वह भाग्य सुख जनमानस भाव का स्वामी होता है, 2 शुभ ग्रहों के मध्य में होने के कारण अति शुभ होता है जिससे अत्यधिक बलवान हो जाता है, जिसके चलते यह ग्रह अभूतपूर्व निर्णय लेने की क्षमता को जन्म देते हैं। अत: ऐसा जातक देशहित, राष्ट्रहित में निर्णय लेने में बिल्कुल ही नहीं हिचकता। कुछ व्यक्ति ग्रहों के परिस्थितिवश कूटनीतिक आधार पर सोच कर भी निर्णय लेने में विवश हो जाते हैं। 


देश काल विश्व परिदृश्य को ध्यान में रखकर निर्णय लेने में असमर्थ हो जाता है, उनमें ट्रम्प जो भिन्न हैं उन्हें निर्णय लेने में एक क्षण भी नहीं लगेगा, द्वितीय भाव गुरु एवं बुध के मजबूत होने के कारण जो वक्तव्य जारी करेंगे उसमें तर्क होगा, लोग उसे काट नहीं पाएंगे। तर्क देने के बावजूद वक्तव्य का अपना स्थान होगा जो उनके तत्क्षण निर्णय लेने में सहायक सिद्ध होगा। इसमें उनके भाग्य का पूर्ण सहयोग रहेगा। वर्तमान समय में नवम्बर 2016 से ट्रम्प गुरु की महादशा से निकल रहे हैं। गुरु लग्रेश का मित्र होता हुआ धन एवं वाणी भाव में स्थित है। अत: वाणी में ओज पैदा करेगा तथा सहयोगियों से महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करवाएगा। किंतु गोचर में गुरु के विपरीत होने के कारण अक्तूबर 2018 तक का समय अनावश्यक वाद-विवादों एवं उलझनों को जन्म देगा, कुछ ऐसे वक्तव्य एवं कार्य सम्पन्न करवा देगा जिसमें विवादों का जन्म होगा। यद्यपि अंतिम परिणाम पक्ष में जाएगा, शनि की साढ़ेसाती का अंतिम दौर शुभ एवं लाभदायक रहता है।


अत: इस अंतिम दौर की शनि की साढ़ेसाती का समय अति उत्तम जाएगा, यद्यपि अक्तूबर 2018 तक का समय सावधानीपूर्वक वाणी पर नियंत्रण रखते हुए व्यतीत करना होगा, कारण इसराईल राजधानी विवाद, उत्तर कोरिया विवाद, अफगानिस्तान-पाकिस्तान समस्या किसी न किसी समस्या को अवश्य जन्म देंगे। ऐसे में अत्यधिक सोच-समझ कर निर्णय लेना लाभप्रद रहेगा, कारण यह सब ऐतिहासिक निर्णय होंगे जिनके दूरगामी परिणाम महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। ऐसे में मित्र देशों की स्थिति का ध्यान रखना आवश्यक होगा।


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रहों का तालमेल ट्रम्प के ग्रहों से मिलकर अत्यधिक महत्वपूर्ण सिद्ध होने के योग बनेंगे। दोनों ही व्यक्तियों की वृश्चिक रशि है जिस कारण दोनों प्रमुखों में काफी हद तक समानताएं रहेंगी। आपसी तालमेल, सूझबूझ से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर दोनों देशों की स्थिति को काफी मजबूती प्रदान करेंगे, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही चरमपंथी समस्याओं को सुलझाने में दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी जिसमें सफलता भी मिलेगी।


दोनों ही प्रमुखों के बुध, गुरु मजबूत हैं जिस कारण व्यापारिक एवं आर्थिक मोर्चे पर उल्लेखनीय सफलताएं प्राप्त होंगी। दोनों ही प्रमुख आध्यात्मिक दृष्टिकोण को भी आधार बनाते हुए उल्लेखनीय प्रगति करेंगे, भारत वर्ष की जन्मपत्री के आधार पर भी डोनाल्ड ट्रम्प अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों से भिन्न रहकर विकास एवं अन्य समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे, कूटनीतिक स्थितियों-परिस्थितियों को किनारे कर उससे ऊपर उठकर सहयोगी की भूमिका को भी सार्थक करेंगे जिससे भारत वर्ष को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अत्यधिक मजबूती प्राप्त होगी। वह सभी समस्याएं ट्रम्प के कार्यकाल में पूर्ण होती जाएंगी जिसमें अथक प्रयासों के बावजूद असफलताएं मिलती आ रही थीं।


भारत के लिए महत्वपूर्ण व्यक्ति सिद्ध होंगे
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के मामले में ट्रम्प की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण होते हुए भारतवर्ष के लिए हितकर रहेगी, हमारे विचार से ट्रम्प राष्ट्रपति के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी भारतवर्ष के लिए महत्वपूर्ण व्यक्ति सिद्ध होंगे। जो महत्वपूर्ण उलझे हुए कार्य अन्य राष्ट्रपति पूर्ण न कर पाए वह सभी कार्य ट्रम्प अपने कार्यकाल में पूरे करेंगे जिसके दूरगामी परिणाम देश के लिए हितकर होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News