तोते ने दी कोर्ट में दी गवाही, सुलझा दिया दो साल पुराना मर्डर केस

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2017 - 08:09 PM (IST)

नई दिल्ली: अमेरिका के मिशिगन में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला जहां एक पत्नी पर अपने पति को गोली मारने का आरोप साबित हुआ है, लेकिन खास बात ये है कि घटना का गवाह कोई इंसान नहीं बल्कि एक पालतू तोता है। 

दरअसल मिशीगन की ग्लेन्ना दुरम ने 2015 में तोते के सामने अपने पति मार्टिन पर गोली चलाई थी। ग्लेन्ना ने अपने पति मार्टिन को पांच गोली मारी थी। ग्लेन्ना ने पति को मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की थी। ग्लेन्ना और उसके पति के अलावा उस समय घर में सिर्फ उनका तोता मौजूद था। तोते का नाम बड है। तोते ने बाद में घरवालों को मार्टिन के आखिरी शब्द बोलकर सुनाए।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान मार्टिन की पहली पत्नी क्रिस्टिना केलर ने कोर्ट को तोते की बात वीडियो में रिकॉर्ड करके दिखाया। उसने जूरी से कहा कि जब हम घर पहुंचे तो तोते ने मार्टिन की आवाज में बार-बार कहा कि गोली मत चलाओ। इस आधार पर जूरी ने पाया कि ग्लेन्ना हत्या की दोषी है। तोते को कोर्ट में सुनवाई के दौरान नहीं लाया गया। वकील ने गवाह के तौर पर तोते को पेश करने की अनुमति कोर्ट से मांगी थी, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News