एजेंला मर्केल चौथी बार चांसलर पद के लिए चुनी गई

punjabkesari.in Wednesday, Mar 14, 2018 - 05:38 PM (IST)

बर्लिन: जर्मनी की संसद ने चांसलर पद के लिए एंजेला मर्केल को उनके चौथे कार्यकाल के लिए बुधवार को चुना। इस तरह से यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में करीब छह महीने से चल रहा राजनीतिक गतिरोध खत्म हो गया। संसद में 364 में से 315 सांसदों ने मर्केल के पक्ष में वोट दिया।

मर्केल एक बदली हुई कैबिनेट की अध्यक्षता करेंगी। वित्त, विदेश, अर्थव्यवस्था और गृह जैसे अहम मंत्रालयों में नए चेहरे हैं। चुनाव के 171 दिनों बाद बुधवार को का संसदीय वोट हुआ। हालांकि, गठबंधन के करीब 35 सांसदों ने उनका समर्थन नहीं किया।  बर्लिन के फ्री विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर टी फास ने कहा कि गठबंधन के 2021 तक बने रहने की संभावना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News