कृष्ण भक्तों के लिए खुशखबरी: ब्रज सजाने वाले विनीत नारायण आ रहे हैं अमृतसर

punjabkesari.in Tuesday, Mar 13, 2018 - 10:15 AM (IST)

जालंधर/अमृतसर, (धवन): जाने-माने जुझारू पत्रकार व श्री राधा-कृष्ण की लाली स्थलियों के पुनरुत्थान में जुटी द ब्रज फाऊंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष विनीत नारायण 16 मार्च शुक्रवार को 22 वर्षों बाद अमृतसर आ रहे हैं, जोकि कृष्ण भक्तों के लिए एक खुशखबरी है। कृष्ण भक्तों के आग्रह पर विनीत नारायण 17 मार्च को एक मनोहारी प्रस्तुति ‘आओ सजाए कान्हा का ब्रज’ पावर प्वाइंट के माध्यम से देंगे। 1986 में दूरदर्शन पर अपने टी.वी. शो सच की परछाई के माध्यम से विनीत नारायण ने देश में पहली बार खोजी टीम पत्रकारिता की शुरूआत की थी, जिससे सरकार में हड़कम्प मच गया। उनके कार्यक्रमों को सैंसर किया जाने लगा।


तब उन्होंने दूरदर्शन पर कुछ भी प्रस्तुत न किए जाने की शर्त लेकर सैटेलाइट टी.वी. चैनलों के अवतरण से बहुत पहले 1989 में काल चक्र वीडियो समाचार जारी कर भारत में स्वतंत्र हिन्दी टी.वी. पत्रकारिता की स्थापना की। 1996 में देश के दर्जनों केन्द्रीय कैबिनेट मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों व विपक्ष के बड़े नेताओं को चार्जशीट करवाकर इस्तीफा देने का श्रेय भी विनीत नारायण को जाता है। न्यायपालिका को लेकर भी उन्होंने अनेकों लेख लिखे। 

 

लगातार 2 दशकों तक सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर व्याप्त भ्रष्टाचार से जूझने के बाद 2002 में ब्रज के विरक्त संत की प्रेरणा से विनीत नारायण ब्रज में स्थित भगवान श्रीकृष्ण के सैंकड़ों लीला स्थलियों के जीर्णोद्धार में जुट गए निष्ठा और समर्पण से काम कर रही उनकी संस्था द ब्रज फाऊंडेशन ने थोड़े समय में ही आम कृष्ण भक्तों की सद्भावना अर्जित की। जब भी लोग वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना या मथुरा जाते हैं तो ब्रज फाऊंडेशन द्वारा जीर्णोद्धार की गई अनेक लीला स्थलियों के दर्शन होते हैं। विनीत नारायण ने अपना शेष जीवन ब्रज को सजाने, संवारने में ही अॢपत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अमृतसर में श्री कृष्ण भक्त समागम में भाग लेने के लिए आयोजन समिति के सदस्य नितिन मेहरा 99155-69997 तथा संजय कपूर 93561-33792 से संपर्क कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News