बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, सैंसेक्स 300 अंक गिरकर खुला

punjabkesari.in Tuesday, Jul 18, 2017 - 09:38 AM (IST)

नई दिल्लीः शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। कारोबार की शुरुआत में आज सैंसेक्स 299.24 अंक गिरकर 31775.54 अंक पर और निफ्टी 83 अंक गिरकर 9832.70 पर खुला। शुरुआती कारोबार में हैवीवेट शेयर आई.टी.सी. में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, गेल, अरविंदो फार्मा में गिरावट से मार्कीट पर दबाव बना है। फिलहाल सैंसेक्स 217.12 अंक यानि 0.68 फीसदी गिरकर 31,857.66 पर और निफ्टी 42.80 अंक यानि 0.43 फीसदी लुढ़ककर 9,873.15 पर कारोबार कर रहा है।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी तक लुढ़का है।

ITC में जोरदार गिरावट
आई.टी.सी. में जोरदार गिरावट से एफ.एम.सी.जी. शेयरों में जबर्दस्त बिकवाली दिख रही है। निफ्टी का एफ.एम.सी.जी. इंडेक्स 7.5 फीसदी तक लुढ़का है। इसके अलावा रियल्टी और कंज्यूमर ड्युरेबल्स में बिकवाली हावी हुई है। हालांकि ऑटो, आई.टी., फार्मा, मेटल और पावर शेयरों में खरीदारी दिख रही है। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 0.4 फीसदी, आई.टी. इंडेक्स में 1 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई के मेटल इंडेक्स में 0.3 फीसदी और पावर इंडेक्स में 0.4 फीसदी की मजबूती आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News