PF मेंबर्स के कंट्रीब्यूशन पर कन्फ्यूजन, EPFO ने दिए जांच के आदेश

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2017 - 02:51 PM (IST)

नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने नए जुड़े मेंबरों के कंट्रीब्यूशन पर मिली रिपोर्ट में पाई गई खामियों के देखते हुए जांच के आदेश दिए है। ई.पी.एफ.ओ. को अंदेशा है, कि जो नए मेंबर पिछले 6 महीने में जुड़े हैं, उसमें से अधिकांश की तरफ से कंट्रीब्यूशन नहीं आ रहा है। हाल में ही ई.पी.एफ.ओ की ओर से इस बारे में एक सर्कुलर जारी किया गया है।

छह माह में जुड़े थे 1 करोड़ से अधिक मेंबर
ई.पी.एफ.ओ ने जनवरी 2017 से अपने मेंबर्स की संख्या बढ़ाने के लिए अभियान चलाया था। इम्प्लॉई एनरोलमेंट कैंपेन 2017 के तहत छह माह की अवधि में ई.पी.एफ.ओ. 1 करोड़ से अधिक वर्कर्स को जोड़ा था। लेकिन ई.पी.एफ.ओ. के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि संगठन 1 करोड़ नए वर्कर्स को अपने साथ बनाए नहीं रख सका।

जून में मेंबर्स की कुल संख्या 4 करोड़ 51 लाख 
ई.पी.एफ.ओ की ओर से जारी किए गए डाटा के मुताबिक जून, 2017 में कुल 4 करोड़ 51 लाख 46 हजार 137 मेंबर थे। वहीं दिसंबर 2016 में ई.पी.एफ.ओ के कंट्रीब्यूशन करने वाले एवरेज मेंबर्स की संख्या 4 करोड़ 5 लाख 58 हजार 524 थी। अभियान के दौरान 1 करोड़ 1 लाख 31 हजार 453 नए मेंबर बने थे।

डिफॉल्ट की अनुमति नहीं 
ई.पी.एफ.ओ की ओर से जारी किए गए सर्कुलर में कहा गया है कि फील्ड ऑफिस के स्तर पर यह सुनिश्चित किया जाया कंपनियों के स्तर पर कोई डिफॉल्ट न हो। इसके अलावा कहा गया है कि अगर डिफॉल्ट का मामला है तो मौजूदा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सर्कुलर में कहा गया है कि रीजनल ऑफिस के स्तर पर नए जुड़े वर्कर्स और कंट्रीब्यूट करने वाले वर्कर्स के बीच अंतर को एनालाइज किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि संगठन से जुड़ने वाले मेंबर्स को रिटेन किया जाए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News