8 कंपनियों में निवेशकों ने गंवाए 67,153.81 करोड़

punjabkesari.in Monday, Mar 12, 2018 - 05:13 AM (IST)

नई दिल्ली: पिछले हफ्ते के उतार-चढ़ाव कारोबार के बीच देश की टॉप 10 में से 8 कंपनियों में निवेशकों को करोड़ों का नुक्सान हुआ। दरअसल बीते हफ्ते के कारोबार में टॉप 8 कंपनियों का मार्कीट कैप 67,153.81 करोड़ रुपए घट गया। एच.डी.एफ.सी. और इंफोसिस को छोड़ बाकी सभी कंपनियों के मार्कीट कैप में गिरावट रही।

बीते हफ्ते के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. का मार्कीट कैप 22,533.65 करोड़ रुपए घटकर 5,77,751.85 करोड़ रुपए हो गया। वहीं ओ.एन.जी.सी. का मार्कीट कैप 2704.90 करोड़ रुपए गिरकर 2,30,549.07 करोड़ रुपए जबकि एस.बी.आई. का मार्कीट कैप 8114.13 करोड़ रुपए लुढ़क कर 2,18,520.44 करोड़ रुपए रहा। मारुति सुजूकी का मार्कीट कैप 6393.52 करोड़ रुपए फिसलकर 2,61,735.76 करोड़ रुपए, एच.डी.एफ.सी. बैंक का मार्कीट कैप 6367.69 करोड़ रुपए घटकर 4,80,675.75 करोड़ रुपए, एच.यू.एल. का मार्कीट कैप 5419.33 टूटकर 2,81,514.77 करोड़ रुपए और आई.टी.सी. का मार्कीट कैप 5122.88 करोड़ रुपए लुढ़ककर 3,16,398.74 करोड़ रुपए हो गया। 

टी.सी.एस. का मार्कीट कैप 497.71 करोड़ रुपए गिरकर 5,80,890.57 करोड़ रुपए रहा। इसके उलट एच.डी.एफ.सी. का मार्कीट कैप 959.68 करोड़ रुपए बढ़कर 3,00,882.84 करोड़ रुपए और इंफोसिस का मार्कीट कैप 688.13 करोड़ रुपए चढ़कर 2,54,099.85 करोड़ रुपए हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News