IDBI को हुआ 853 करोड़ का घाटा

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2017 - 03:37 PM (IST)

नई दिल्ली : वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में आई.डी.बी.आई. बैंक को 853 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है, जबकि वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आई.डी.बी.आई. बैंक को 241 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में आई.डी.बी.आई. बैंक की ब्याज आय 17.8 फीसदी घटकर 1402 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में आई.डी.बी.आई. बैंक की ब्याज आय 1706 करोड़ रुपए रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आई.डी.बी.आई. बैंक का ग्रॉस एन.पी.ए. 21.2 फीसदी से बढ़कर 24.1 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आई.डी.बी.आई. बैंक का नेट एन.पी.ए. 13.21 फीसदी से बढ़कर 15.80 फीसदी रहा है। रुपए में आई.डी.बी.आई. बैंक के एन.पी.ए. पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में ग्रॉस एन.पी.ए. 44,752 करोड़ रुपए से बढ़कर 50,173 करोड़ रुपए रहा है। नेट एन.पी.ए. 25,206 करोड़ रुपए से बढ़कर 29,580 लाख करोड़ रुपए रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News