नए रिकॉर्ड पर ही बंद हुआ शेयर बाजार

punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2017 - 03:51 PM (IST)

नई दिल्लीः शेयर बाजार इन दिनों रोज नए शिखर बना रहा है। रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद में शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी नजर आई। घरेलू बाजारों ने आज फिर नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए पहली बार 32000 का स्तर पार किया है, जबकि निफ्टी 9900 के बेहद करीब तक पहुंचा था। कारोबार के अंत में आज सैंसेक्स 232.56  अंक यानि 0.73 फीसदी बढ़कर 32,037.38 पर और निफ्टी 70.00 अंक यानी 0.71 फीसदी बढ़कर 9,886.10 पर बंद हुआ है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी तक बढ़कर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुआ है।
PunjabKesari
बैंक निफ्टी 0.8 फीसदी मजबूत
बैंकिंग, एफ.एम.सी.जी., मीडिया, मेटल, फार्मा, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला है। बैंक निफ्टी 0.8 फीसदी की तेजी के साथ 23,9889 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी के एफ.एम.सी.जी. इंडेक्स में 1.8 फीसदी, मीडिया इंडेक्स में 1.1 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 0.9 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 0.6 फीसदी की मजबूती आई है। बीएसई के कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 1 फीसदी और पावर इंडेक्स में करीब 0.5 फीसदी की तेजी आई है। ऑयल एंड गैस शेयरों में थोड़ी बिकवाली दिखी है।
PunjabKesari
आज के टाप 5 गेनर
- SINTEX    
- NETWORK
- NATIONALUM    
- TV18BRDCST    
- FINOLEXIND

आज के टाप 5 लुसर
- GVKPIL    
- PRESTIGE    
- SHRIRAMCIT    
- IOC    
- UNITECH


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News