सांप का वीर्य क्यों पीती हैं ये फेमस सिंगर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
punjabkesari.in Friday, Apr 04, 2025 - 07:31 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: हॉलीवुड की मशहूर गायिका जेसिका सिम्पसन ने हाल ही में अपनी मधुर आवाज का राज खोलकर सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी सुरीली आवाज के पीछे एक बेहद अनोखा पेय है, जिसे वह नियमित रूप से पीती हैं। यह सुनकर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स चौंक गए। 44 वर्षीय सिंगर जेसिका सिम्पसन ने खुलासा किया कि वह अपनी आवाज को बेहतरीन बनाए रखने के लिए एक चीनी हर्बल कॉकटेल पीती हैं। जब उन्होंने इस ड्रिंक की सामग्री को गहराई से जांचा, तो उन्हें पता चला कि इसमें सांप का वीर्य (Snake Sperm) भी शामिल है।
कैसे हुआ इस रहस्य का खुलासा?
जेसिका ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि उनके गायन प्रशिक्षक ने उन्हें इस हर्बल ड्रिंक को पीने की सलाह दी थी। हालांकि, जब उन्होंने इस पेय में मौजूद सामग्रियों के बारे में गूगल पर खोजबीन की, तो उन्हें यह चौंकाने वाली जानकारी मिली कि इसमें सांप का वीर्य भी शामिल है।
सांप के वीर्य से कैसे मदद मिलती है?
गायन की दुनिया में, गायक अपनी आवाज की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कई तरह की चीजों का पालन करते हैं। कुछ गायक गर्म पानी पीते हैं, कुछ आइसक्रीम और ठंडी चीजों से दूर रहते हैं, लेकिन सांप का वीर्य पीना अब तक की सबसे अनोखी तकनीक मानी जा सकती है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ हर्बल ड्रिंक्स स्वरयंत्र (vocal cords) को मजबूत करने और आवाज को मधुर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, सांप के वीर्य का उपयोग अब तक गायन के लिए नहीं सुना गया था।
सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
जेसिका सिम्पसन का यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
-
कुछ लोगों ने इसे गायन के लिए अनोखा प्रयोग बताया।
-
कुछ यूजर्स ने इसे बेहद अजीब और अविश्वसनीय कहा।
-
कई फैंस ने यह भी पूछा कि क्या सच में यह ड्रिंक आवाज पर असर डालता है?
क्या वाकई यह फायदेमंद हो सकता है?
हालांकि, विज्ञान में अब तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं है जो यह साबित करता हो कि सांप का वीर्य पीने से आवाज मधुर हो सकती है। फिर भी, चीन और कई एशियाई देशों में पारंपरिक चिकित्सा में सांप के अंगों और उनके उत्सर्जन से बनी हर्बल दवाइयों का इस्तेमाल किया जाता रहा है।