Transparent Cover Yellowing: आखिर क्यों कुछ ही दिनों में पीले पड़ जाते हैं Transparent Mobile Cover? जानें असली वजह

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 04:04 PM (IST)

Transparent Cover Yellowing: आपने अक्सर यह सुना होगा या फिर नोट किया होगा कि स्मार्टफोन पर लगने वाले ट्रांसपेरेंट (पारदर्शी) कवर का कुछ समय बाद रंग बदल जाता है। यह पारदर्शी कवर पीले या फिर मटमैला रंग का हो जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि साफ-सफाई रखने के बावजूद ये कवर पीले क्यों पड़ जाते हैं? आइए जानते हैं इसके पीछे का असली कारण

कवर के पीले होने के पीछे का असली कारण

अधिकतर ट्रांसपेरेंट कवर TPU (थर्मोप्लास्टिक पॉलीयुरेथेन) नामक मटेरियल से बने होते हैं। यह लचीला, टिकाऊ और सस्ता होता है, लेकिन इसमें एक प्राकृतिक गुण होता है जिसे 'ऑक्सीडेशन' कहते हैं।

  • जब कवर सूरज की अल्ट्रावॉयलेट (UV) किरणों और फोन की गर्मी के संपर्क में आता है, तो इसकी रासायनिक संरचना (पॉलीमर चैन) बिगड़ने लगती है।
  • हमारे हाथों का पसीना, तेल और हवा में मौजूद ऑक्सीजन भी इस केमिकल रिएक्शन को तेज कर देते हैं, जिससे कवर पीला या भूरा दिखने लगता है।
  • कंपनियां भले ही 'एंटी-येलोइंग' का दावा करें, लेकिन समय के साथ TPU का पीला पड़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसे पूरी तरह रोका नहीं जा सकता।

PunjabKesari

कवर की सफाई कैसे करें?

कवर को लंबे समय तक नया जैसा रखने के लिए नियमित सफाई जरूरी है:

  1. कवर को फोन से निकालें। गुनगुने पानी में थोड़ा डिश सोप (बर्तन धोने वाला साबुन) मिलाएं और स्पंज या कपड़े से कवर को रगड़ें।
  2. अगर कवर पर गहरे दाग हैं, तो उन पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें और पुराने टूथब्रश से धीरे-धीरे रगड़ें। यह दाग हटाने में काफी कारगर है।
  3. सफाई के बाद कवर को मुलायम कपड़े से पोंछें और पूरी तरह सूखने के बाद ही फोन पर लगाएं।

क्या पीलापन पूरी तरह हटाया जा सकता है?

अगर कवर बहुत ज्यादा पीला हो चुका है, तो उसे पूरी तरह सफेद करना मुश्किल होता है क्योंकि यह रंग बदलाव मटेरियल के अंदरूनी हिस्से में होता है। फिर भी, आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड (Hydrogen Peroxide) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे एक बर्तन में पानी के साथ मिलाएं और कवर को कुछ घंटों के लिए भिगो दें। ध्यान रहे कि केमिकल का सीधा इस्तेमाल कवर को नुकसान पहुंचा सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News