सोशल मीडिया पर वायरल हुई धोनी की मृतक गर्लफ्रेंड की फोटो!

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2017 - 02:19 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मृतक प्रेमिका प्रियंका झा की तस्‍वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।  दरअसल धोनी पर निर्देशक नीरज पांडे ने एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी नाम की एक फिल्म बनाई थी। फिल्म में धोनी की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई पहलुओं का जिक्र हुआ था। ऐसा ही एक पहलू था धोनी की महबूबा प्रियंका झा का। 

फिल्म रिलीज होने से पहले बहुत कम लोग जानते थे कि धोनी की प्रियंका नाम की गर्लफ्रेंड भी थी। फिल्म में धोनी की गर्लफ्रेंड का किरदार बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने निभाया था, लेकिन कभी प्रियंका झा की कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी। लोगो को इस बात का इंतजार था की धोनी की गर्लफ्रेंड की रियल तस्वीर सामने आए। हांलाकि अभी तक इस तस्वीर की सच्चाई कोई नहीं जानता। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को तेजी से शेयर किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News