नाइट क्लब में नाच-नाचकर पैसा कमा रही हैं राखी सावंत? VIDEO में सच्चाई आई सामने

punjabkesari.in Monday, Apr 28, 2025 - 09:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मनोरंजन जगत की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राखी थाईलैंड के पटाया शहर के एक नाइट क्लब में डांस करके पैसा कमा रही हैं। वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। फैंस भी हैरान हैं कि क्या वाकई राखी अब विदेशों में स्टेज परफॉर्मेंस कर रही हैं या फिर यह कोई नया पब्लिसिटी स्टंट है। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई।  वीडियो में राखी ने पिंक कलर का बोल्ड आउटफिट पहना है और वह 'मुंजया' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनका स्टाइल, उनका अंदाज और उनका जोश देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वे उम्र की सीमाओं को चुनौती दे रही हों। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने राखी के आत्मविश्वास की तारीफ की है जबकि कुछ ने उनकी ड्रेस और परफॉर्मेंस को लेकर मजाक भी उड़ाया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

शादी की खबरों के बाद फिर चर्चा में

कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि राखी सावंत पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान से शादी करने वाली हैं। हालांकि बाद में ये बातें ठंडी पड़ गईं और कोई ठोस खबर सामने नहीं आई। अब इस नए वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर राखी चर्चा में आ गई हैं। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या राखी जल्द ही कोई बड़ा ऐलान करने वाली हैं या फिर यह महज एक पब्लिसिटी स्टंट है।

विवादों से गहरा नाता

राखी सावंत को 'विवादों की रानी' कहा जाए तो गलत नहीं होगा। उनकी निजी जिंदगी हमेशा ही सुर्खियों में रही है। आदिल खान दुर्रानी से उनकी शादी और फिर उनके बीच कानूनी लड़ाई ने भी खूब मीडिया अटेंशन बटोरी थी। शर्लिन चोपड़ा के साथ उनका झगड़ा भी लंबे समय तक खबरों में बना रहा। चाहे उनके बोल्ड बयान हों, अजीबो-गरीब पहनावे हों या पब्लिक इमोशनल ब्रेकडाउन, राखी हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं।

पब्लिसिटी स्टंट या असली जिंदगी?

राखी सावंत के फैंस और ट्रोल्स के बीच हमेशा इस बात को लेकर बहस होती रही है कि उनकी ज्यादातर गतिविधियां पब्लिसिटी के लिए होती हैं या फिर वो वाकई उनकी असली जिंदगी का हिस्सा हैं। इस वीडियो के बाद भी ऐसे सवाल उठने लगे हैं कि क्या राखी एक बार फिर लाइमलाइट में आने की कोशिश कर रही हैं या फिर वह अपनी जिंदगी को खुलकर जीने में विश्वास रखती हैं।

फैंस के मिले-जुले रिएक्शन

राखी के इस वीडियो पर फैंस के रिएक्शन भी मिलेजुले हैं। जहां कुछ लोग उनकी एनर्जी और जिंदादिली की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग उनकी उम्र और पहनावे को लेकर आलोचना कर रहे हैं। हालांकि एक बात तो साफ है कि चाहे तारीफ मिले या आलोचना, राखी सावंत हमेशा लोगों का ध्यान खींचना बखूबी जानती हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News