इस लड़की ने एक हाथ से एक साथ बना दी 15 तस्वीरें, टैलेंट देख आनंद महिंद्रा बोले- यह एक चमत्कार है (VIDEO)
punjabkesari.in Friday, Oct 28, 2022 - 12:10 PM (IST)
नेशनल डेस्क: सच कहते हैं कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, यह किसी में भी हो सकती है। असाधारण हुनर किसी को भी चौंका सकता है। ऐसा ही चौंकाने वाला एक हुनर यू.पी. के बदायूं में दिखाई दिया है जिसे देखकर हर कोई दांतों तले उंगली दबा लेगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में बदायूं जिले के विजय नगला गांव की रहने वाली नूरजहां एक ही समय में 15 अलग-अलग लोगों का स्कैच बनाती दिखाई दे रही है।
How is this even possible?? Clearly she’s a talented artist. But to paint 15 portraits at once is more than art—it’s a miracle! Anyone located near her who can confirm this feat? If valid, she must be encouraged & I’d be pleased to provide a scholarship & other forms of support. pic.twitter.com/5fha3TneJi
— anand mahindra (@anandmahindra) October 27, 2022
व्यवसायी आनंद महिंद्रा ने भी ट्वीट कर इस लड़की के टैलेंट को सराहते हुए इसे ‘चमत्कार’ बताया है। वीडियो क्लिप में एक हाथ से एक लड़की एक साथ 15 स्कैच बनाती दिखाई दे रही है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि यह संभव ही कैसे है? जाहिर है वह एक प्रतिभाशाली कलाकार है परंतु एक बार में 15 चित्रों को चित्रित करना कला से कहीं अधिक है। वीडियो में लड़की को पैन पकडऩे के लिए लकड़ी का फ्रेम बनाते हुए दिखाया गया है। उन्हें बांधती है और उसमें नीले और लाल रंग के पैन लगाती है। वह एक साथ महात्मा गांधी, डा. बी.आर. अंबेडकर, भगत सिंह, डा. राजेंद्र प्रसाद और सुभाष चंद्र बोस जैसी हस्तियों के 15 चित्र बनाती है।