घर में कब होगा लक्ष्मी का आना-जाना बताते हैं, ये शुभ-अशुभ संकेत

Tuesday, May 31, 2016 - 11:43 AM (IST)

भारतीय प्राचीन ग्रंथों में ‘वास्तु’ एवं जीव संबंधों के बारे में अनेकानेक तथ्यों से शुभाशुभ की जानकारी प्राप्त होती है। 
 
 
* जिस भवन में बिल्लियां प्राय: लड़ती रहती हैं वहां शीघ्र ही विघटन की संभावना रहती है, विवाद वृद्धि होती है, मतभेद होता है।
 
 
* जिस भवन के द्वार पर आकर गाय जोर से रंभाए तो निश्चय ही उस घर के सुख में वृद्धि होती है।
 
 
* भवन के सम्मुख कोई कुत्ता भवन की ओर मुख करके रोए तो निश्चय ही घर में कोई विपत्ति आने वाली है अथवा किसी की मृत्यु होने वाली है। 
 
 
* जिस घर में काली चींटियां समूहबद्ध होकर घूमती हों वहां ऐश्वर्य वृद्धि होती है, किंतु मतभेद भी होते हैं। 
 
 
* घर में प्राकृतिक रूप से कबूतरों का वास शुभ होता है।
 
 
* घर में मकड़ी के जाले नहीं होने चाहिएं, ये शुभ नहीं होते, सकारात्मक ऊर्जा को रोकते हैं। 
 
 
* घर की सीमा में मयूर का रहना या आना शुभ होता है।
 
 
* जिस घर में बिच्छू कतार बनाकर बाहर जाते हुए दिखाई दें तो समझ लेना चाहिए कि वहां से लक्ष्मी जाने की तैयारी कर रही हैं। 
 
 
* पीला बिच्छू माया का प्रतीक है। ऐसा बिच्छू घर में निकले तो घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।
 
 
* जिस घर में प्राय: बिल्लियां विष्ठा कर जाती हैं, वहां कुछ शुभत्व के लक्षण प्रकट होते हैं।
 
 
* घर में चमगादड़ों का वास अशुभ है। 
 
 
* जिस भवन में छछूंदरें घूमती हैं वहां लक्ष्मी की वृद्धि होती है।
 
 
* जिस घर के द्वार पर हाथी अपनी सूंड ऊंची करे वहां उन्नति, वृद्धि तथा मंगल होने की सूचना मिलती है। 
 
 
* जिस घर में काले चूहों की संख्या अधिक हो जाती है वहां किसी व्याधि के अचानक होने का अंदेशा रहता है। 
 
 
* जिस घर की छत या मुंडेर पर कोयल या सोन चिरैया चहचहाए, वहां निश्चित ही श्री वृद्धि होती है।
 
 
* जिस घर के आंगन में कोई पक्षी घायल होकर गिरे वहां दुर्घटना होती है।
 
 

* जिस भवन की छत पर कौए, टिटहरी अथवा उल्लू बोलने लगें तो, वहां किसी समस्या का उदय अचानक होता है। 

Advertising