अटलांटिक सिटी में हो रहे घाटे से लें सीख, अपने व्यापार में न करें ये गलती!

punjabkesari.in Saturday, Oct 22, 2016 - 10:49 AM (IST)

अटलांटिक सिटी न्यू जर्सी की अटलांटिक काऊटी में स्थित एक रिसोर्ट सिटी है जो अपने कैसिनों और सुन्दर समुद्र तटों के कारण प्रसिद्ध रही है। समुद्र के किनारे बसे इस शहर की सुन्दर भौगोलिक स्थिति को देखते हुए इस शहर के विकास के लिए लगभग पिछले 200 सालों में समय-समय पर कई प्रयास किए गए। इसी सन्दर्भ में इस शहर को लोकप्रिय पर्यटक स्थल बनाने का एक ओर सशक्त प्रयास 1976 में भी किया गया। जिसमें दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए दुनिया की सबसे प्रसिद्ध सिटी आॅफ कैसिनों लाॅसवैगास की तरह अटलांटिका सिटी में भी कैसिनों बनाने की अनुमति दी गई, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां आए। यहां सीजरर्स अटलांटिक सिटी, ब्राॅडवाॅक हाॅल, ट्राॅपिकाना कैसिना एवं रिसोर्ट इत्यादि के साथ-साथ वर्तमान अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीद्वार डोनाॅल्ड ट्रम्प का मशहूर कैसिनों ‘‘ट्रम्प ताजमहल’’ भी शामिल है। 

  
अटलांटिक सिटी के दक्षिण दिशा में स्थित समुद्र के सुन्दर किनारे बनी लम्बी सड़क के दूसरी ओर यह सभी कैसिनों एवं रिसोर्ट बनाए गए। सन् 1990 में ट्रम्प ताजमहल कैसिनों उद्घाटन के बाद तो अटलांटिका सिटी के कैसिनों और रिसोर्टस् की पूरे अमेरिका में खूब चर्चा रही। उद्घाटन के समय मिस्टर ट्रम्प ने ‘‘ट्रम्प ताजमहल’’ को दुनिया का आठवा अजूबा बताया था। मिस्टर ट्रम्प ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां अमेरिका का पसंदीदा खेल मुक्केबाजी के कई मुकाबले करवाए और मशहूर मुक्केबाज माइक टाईसन की बाऊट भी करवाई। 


पर्यटकों में भी ट्रम्प ताजमहल को देखने का जबरदस्त क्रेज देखा गया। उस दौरान एक वक्त तो ऐसा लगने लगा कि यह शहर भी लाॅसवैगास की तरह बन जाएगा, लेकिन कुछ ही वर्षाें के बाद ही देखते ही देखते पर्यटकों का आना कम होने लगा। जिस कारण यहां के सभी कैसिनों एवं रिसोर्टस् घाटे में चलने के कारण धीरे-धीरे अपनी चमक खोने लगें। वर्तमान समय में तो कुछ कैसिनों तो बंद ही हो गए हैं, तो कुछ बिक गए हैं और जिन्होंने इन्हें खरीदा है उन्हें भी घाटा ही हो रहा है, क्योंकि पर्यटकों की इतनी आवाजाही ही नहीं है। इसी कड़ी में वह कैसिनों जिसके कारण अटलांटिक सिटी सन् 1990 में प्रसिद्ध हुई ‘‘ट्रम्प ताजमहल’’ को भी उसके मालिक डोनाॅल्ड ट्रम्प ने अपने दोस्त कार्ल इकान को बेच दिया। ट्रम्प ताजमहल कैसिनों की बनावट में भी बहुत महत्त्वपूर्ण वास्तुदोष है। वास्तुदोषों के कारण यह कैसिनों अपने निर्माण से ही विवादित और घाटे में चलता रहा। लगातार हो रहे घाटे के कारण अब तो मिस्टर कार्ल इकान ने इसे बन्द ही कर दिया है। जिस कारण इस कैसिनों में काम करने वाले 3000 हजार कर्मचारी बेरोजगार हो गए। 


अटलांटिक सिटी में इतने प्रयास के बाद भी यह सब केवल इस कारण हो रहा है कि इस स्थान की भौगोलिक स्थिति वास्तु विपरीत है क्योंकि यहां बने सभी कैसिनों और रिसोर्टस् की दक्षिण दिशा में समुद्र है अर्थात् दक्षिण दिशा की ओर गहरी नीचाई के साथ-साथ पानी भी है। 


वास्तुशास्त्र के अनुसार जहां भी उत्तर दिशा ऊंची और दक्षिण दिशा नीची होती है वह स्थान न केवल अपनी प्रसिद्धि खो देता है बल्कि वहां होने वाली व्यापारिक गतिविधियों में आर्थिक हानि भी होती है और यही सब अटलांटिक सिटी में हो रहा है।

- वास्तु गुरू कुलदीप सलूजा

thenebula2001@yahoo.co.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News