जीवन का आनंद लेने के लिए सही समय पर सोएं, आयु और धन हो जाता है कम

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2016 - 12:22 PM (IST)

हम रोजमर्रा के कामों में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिससे हमारे आसपास, हमारे घर में नकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता रहता है। इस नकारात्मक ऊर्जा के कारण घर, परिवार और हमारे भीतर अशांति होने लगती है। अशांति होने के कारण लक्ष्मी घर में नहीं टिकती।

 

शास्त्रों में प्रत्येक नियम ऋषि-मुनियों ने मानव जीवन के कल्याण को ध्यान में रखते हुए निर्धारित किए हैं। सूर्य देव के उदय होते ही दिन का शुभ आरंभ होता है और रात होते ही दिन का अंत। भोर होते ही निद्रा का त्याग कर देना चाहिए। जो लोग सूर्योदय के बाद तक सोते रहते हैं उन्हें मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती। 

 

शास्त्रों के अनुसार केवल बीमार, वृद्ध और गर्भवती महिलाएं ही दिन में या शाम को सो सकती हैं लेकिन स्वस्थ व्यक्ति को दिन में सोना नहीं चाहिए। जो लोग आलस्य के अधीन हो जब दिल में आए तभी सो जाते हैं वे सदैव दरिद्रता भरा जीवन जीते हैं।

 

मान्यता है की शाम के समय देवी-देवता पृथ्वी का भ्रमण करते हैं। जिन घरों में शाम के समय पूजा-पाठ हो रहा होता है उन घरों को उनका आर्शीवाद प्राप्त होता है और जिस घर के लोग सोए होते हैं उस घर में बरकत नहीं होती।

 

आयुर्वेद में भी कहा गया है कि जो व्यक्ति दिन के समय सोता है उसे कई प्रकार के रोग घेर लेते हैं। ऐसे व्यक्ति की आयु क्षीण हो जाती है। महिलाओं को बायां और पुरूषों को दायां करवट लेकर सोना चाहिए। सोते समय सिर दक्षिण दिशा में और पैर उत्तर दिशा में होने चाहिए। पैर पर पैर रख कर सोने से आयु कम होती है।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News