घर में बेशुमार धन-दौलत होने पर भी दरिद्रता का कारण होती हैं ये चीजें

punjabkesari.in Saturday, Jul 30, 2016 - 02:47 PM (IST)

कुछ घर-परिवार ऐसे होते हैं, जिनमें बेशुमार धन-दौलत होती है लेकिन फिर भी उनके खर्च पूरे नहीं हो पाते या चाह कर भी वो धन का संचय नहीं कर पाते। सनातन धर्म के शास्त्रों में बहुत सारी परंपराओं के बारे में बताया गया है जिनका निर्वाह करने से कभी दरिद्रता अपने पैर नहीं पसारती। जिन घरों में इन परंपराओं का पालन नहीं किया जाता वह जितना भी धन कमा लें, कभी खुशहाल और समृद्ध नहीं हो सकते।
 घर में रखें ये 6 चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की कमी
 
धन, सफलता व उन्नति को बढाते हैं यह प्रतीक, देखें आपके घर में कितने हैं
 
* अपनी कमाई का दसवां हिस्सा दान करने वाले व्यक्ति के घर कभी दरिद्रता और रोग प्रवेश नहीं करते।
 
* धूप, अगरबत्ती, कपूर और इत्र को पूजा घर में इस्तेमाल करने से नकारात्मकता नष्ट होती है। सुगंधित चीजों से महालक्ष्मी आकर्षित होती हैं।
 
* शास्त्रों में किसी का जूठा खाने पर भी बड़ा प्रतिबंध है। जिसके कारण तन और मन पर बहुत सारे दुषप्रभाव पड़ते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यक्ति की कुण्डली का दूसरा भाव जुबान, वाणी सुख, कलत्र, धन की बचत और जीवन में मिलने वाले सुखों को संबोधिक करता है अगर दूसरे भाव में व्यक्ति की वाणी और भाषा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है तो भाषा में कर्कशता का भाव आता है और भी बहुत सारे दुषप्रभाव पड़ते हैं।
 
* समय-समय पर अन्न का दान करते रहना चाहिए। ऐसा करने वाले व्यक्ति के घर में कभी अलक्ष्मी नहीं आती। 
 
* प्रतिदिन नहाकर जो लोग साफ कपड़े धारण करते हैं अथवा शारीरिक सफाई को लेकर सचेत रहते हैं। वह देवी लक्ष्मी के लाडले होते हैं। 
 
* घर में जितनी बार भी रोटी पकाई जाए, पहली रोटी गाय की बनाएं। जिस घर में प्रतिदिन गाय के लिए रोटी निकाली जाती है वहां कभी किसी चीज का अभाव नहीं रहता।
 
* हर रोज सुबह घर में झाड़ू, पोछा और डस्टिंग अवश्य करें। जिस घर में गंदगी होती है वहां नकारात्मकता अपने पैर पसारे रखती है। 
 
* रात को सोने से पूर्व रसोई साफ करके सोना चाहिए, जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News