लिव इन रिलेशनशिप में रह रही लड़की पर तेजाब से हमला, ब्वॉयफ्रेंड पर शक!

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2015 - 03:51 PM (IST)

वाराणसी: बनारस घूमने आई एक लड़की पर तेजाब से हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हादसे में लड़की बुरी तरह से झुलस गई। उसका बीएचयू हॉस्पिटल के इमरजेंसी वॉर्ड में इलाज चल रहा है। तेजाब हादसे में लड़की का चेहरा और कंधे का कुछ हिस्‍सा जल गया है। पुलिस के मुताबिक, दरया यूरीएवा यहां सिद्धार्थ नाम के शख्स के साथ लिव-इन में रहती है। उसके पार्टनर पर ही हमले का शक है।

घटना वाराणसी के लंका थाना इलाके की है। यहां प्लाट नंबर 37 में 28 साल की बुल्गारिया महिला अपने दोस्‍त सिद्धार्थ श्रीवास्तव के घर रहती है। शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब उस पर हमला हुआ।

दरया और सिद्धार्थ दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। सिद्धार्थ के चाचा पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि दरया रोज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए गंगा घाट जाती थी। इसी दौरान उस पर हमला हुआ। दरया और सिद्धार्थ अभी हाल में ही सिक्किम से घूमकर आएं हैं। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ का दरया से कुछ विवाद हुआ था। घटना के बाद से सिद्धार्थ लापता है।

वहीं एसएसपी आकाश कुलहरी के मुताबिक, दरया और सिद्धार्थ के रिश्तों के बारे में पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी सुधाकर यादव ने बताया कि घटना घर के अंदर हुई है, इसलिए हमें उसके दोस्‍त सिद्धार्थ पर शक है। यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी के मुताबिक, सिद्धार्थ दरया के अपने देश लौट जाने के फैसले से नाराज था। इसलिए उसने तेजाब से हमला किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News