इन खूबसूरत जगहों पर घूमना है तो मानने पड़ेंगे कायदे-कानून (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Wednesday, Apr 27, 2016 - 02:42 PM (IST)

अगर अाप घूमने के लिए विदेश जाने के प्लान बना रहें है तो अापको उन देशों के नियम व कानून की जानकारी होना बहुत जरूरी है नहीं तो अापको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे कि अापको किसी तरह की गलती करने पर भारी जुर्माना देना या फिर जेल भी जाना पड़ सकता है। 

 

अाज हम अापको कुछ एेसे देशों की जानकारी देगें जहां पर घूमने के लिए अापको बहुत सारे सख्त नियम व कानून का पालन करना पड़ेगा वरना यह अापकी मौज-मसती में बाधा डाल सकते हैं। तो अाइए जानते हैं...


- जापान

जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। यह द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। पूरी दुनिया में इसे अपने हार्डवर्किंग कल्चर के लिए जाना जाता है। यहां पर हर किसी के लिए अलग-अलग नियम अौर कानून बनें हैं फिर चाहें वह फैमिली, फ्रेंड्स, स्कूल और ऑफिस की जगह ही क्यों न हों। पहलें यहां पर पढ़ने और जॉब के मकसद से आने वालों को ही घूमने की आजादी थी पर अब उनमें भी बहुत से बदलाव कर दिए गए हैं। यहां पर अाप किसी भी  रेस्टोरेंट्स में खाना खाने के बाद टिप नहीं दे सकते। 

 

- सऊदी अरब

सऊदी अरब मध्य पूर्व में स्थित एक सुन्नी मुस्लिम देश है। यह एक इस्लामी राजतंत्र है जिसकी स्थापना 1750 के आसपास सउद द्वारा की गई थी। यहां की धरती रेतीली है। ट्रेडिशन के मामले में सऊदी अरब का नियम-कानून बहुत ही सख्त हैं। यहां पर महिलाअों को गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं है अौर न ही वह किसी गैर मर्द को पब्लिक प्लेस पर मिल सकती हैं। बाहर से आने वाले लोगों पर भी सऊदी अरब के यह नियम लागू होते हैं। यहां पर सबको ड्रिंक करना मना है। जो लोग यहां की सरकार के खिलाफ बोलने है उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता है।

 

- चीन

चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पू‍र्व में स्थित है। चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी है। डेवलपिंग देशों के लिए चीन को एक अच्छा उदाहरण मान सकते हैं पर यहां की गवर्नमेंट कम्युनिस्ट होने के कारण बहुत सारी चीजों की पाबंदी लगाई गई है। यहां पर जों चीजें यूथ के लिए नुकसानदायक हैं उन पर रोक लगाई गई है। यहां पर जो टूरिस्ट घूमने के लिए आते है उन्हें यहां के पुलिस स्टेशन में अपनी सारी जानकारी देने के साथ ही घूमने के लिए गवर्नमेंट अप्रूव ट्रैवल एजेंसी से परमिशन जरूर लेनी पड़ती है।

 

- क्यूबा

क्यूबा गणतंत्र कैरिबियाई सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। हवाना क्यूबा की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। इस देश में 11 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। यहां पर घूमने के लिए बहुत सारे ऑप्शन्स तो है लेकिन कम्युनिस्ट पार्टी कंट्रोल होने के कारण सख्त नियम कानून लागू किए गए हैं। आपको यहां पर इंटरनेट सर्फिंग के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं। यहां पर बहुत सी एेसी साइट्स है जिन पर कंटेंट को देखने, लिखने और बोलने पर जेल या फिर जुर्माना भी लग सकता है। 

 

- ईरान

ईरान जम्बूद्वीप (एशिया) के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। इसे सन 1935 तक फारस नाम से भी जाना जाता है। यहां पर शरिया कानून को फॉलो किया जाता है। अाप यहां पर अाकर सरकार के खिलाफ कुछ भी नहीं बोल सकते। यहां पर अाने वाले सैलानियों को इंटरनेट की कुछ साइट्स पर लॉगइन करने के लिए खास ध्यान रखना पड़ता है। यहां पर पुरुष कोई हेयर स्टाइल नहीं बना सकते अौर महिलाएं खास कपड़ों पहन कर ही पब्लिक प्लेसेज पर घूम सकती हैं। 


- सीरिया

सीरिया दक्षिण-पश्चिम एशिया का एक राष्ट्र है। यहां पर हर रोज सरकार और विद्रोहियों के बीच तनाव को लेकर लड़ाई-झगड़ा रहते है। अगर अाप यहां पर घूमने के लिए जा रहें है तो अापको बहुत सारी बातें को ध्यान में रखना पड़ेगा। जैसे कि मोबाइल फोन, टेलीफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए क्योंकि इन चीजों पर कई तरह के नियम-कानून लागू किए गए हैं।

 

- सिंगापुर

सिंगापुर में पर्यटन एक प्रमुख उद्योग है और हर साल ये लाखों की संख्या में पर्यटकों को अपनी अोर आकर्षित करता है। अगर अाप यहां के नियम-कायदों को खुशी से अपनाएंगे तो ही अाप पर अच्छे से घूम सकते हैं। यहां पर अापको ड्रेस कोड को फॉलो करना होता है। खास बात तो यह है कि अाप यहां पर स्मोकिंग नहीं कर सकते। यहां पर किसी के साथ पब्लिक प्लेस पर गले लगान, किस करना, हैंडशेक करना मना है। 

 

- नॉर्थ कोरिया

यह एक कम्युनिस्ट देश है, यहां पर अाने वाले टूरिस्टों को पर्सनल सिक्युरिटी दी जाती है। यह सिक्युरिटी अापके वापस जाने तक अापके साथ रहती है।  यह सिक्युरिटी देखती है कि कोई भी टूरिस्ट कोई रूल न तोड़ सके। खास बात तो यह है कि यहां पर बिना शादी किए सेक्शुअल रिलेशनशिप बनाने पर रोकटोक है। फैशन को लेकर भी यहां पर पाबंदी लगाई गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News