भारत की 10 खूबसूरत जगहें जो आपको जरूर देखनी चाहिए (PICS)

Tuesday, Dec 01, 2015 - 05:19 PM (IST)

 केवल विदेशों में ही नहीं बल्कि हमारे देश में भी ऐसी बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं जहां लोग घूमने-फिरने के लिए जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में जहां आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

1. सिक्किम का युमथंग घाटी 

सिक्किम राज्य में स्थित युमथंग घाटी को “ फूलों की घाटी ” के नाम से भी जाना जाता है। वसंत के मौसम में यहां लोग ज़्यादा घूमने आते हैं। यहां के फूलों की भीनी-भीनी सी सुगंध से दिन बन जाता है।

2. himachal pradesh khajjiar

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में स्थित खानजर को भारत का स्विजरलैंड भी कहते हैं। अगर आप पहाड़ी इलाके, झीलें और जंगल जैसी जगहों पर घूमने के शौकीन हैं तो इससे बेहतर और कोई भी जगह नहीं है। 

3. जम्मू-कश्मीर का ड्रॉस 

कारगिल जिले में स्थित ड्रॉस को लद्दाख का प्रवेश द्वार कहते हैं। ये एशिया की दूसरी सबसे ठंडी जगह है। 

4. लद्दाख का मैगनेटिक हिल

लद्दाख का मैगनेटिक हिल लेह से थोड़ी दूरी पर ही है। यहां का सुंदर नजारा किसी को भी अपनी ओर आकर्षित करता है।

5. दार्जिलिंग का संडापाकु 

पहाड़ की चोटी पर खड़े होकर चीखने का एक अलग ही मज़ा होता है आपकी आवाज़ आसमान से टकरा कर वापिस आपके कानों तक आती है तो इस रोमांच को महसूस करने के लिए संडापाकु चले जाएं। यहां से आपको माउंट ऐवरेस्ट, कंचनजंगा जैसी पहाड़ियों की चोटी भी दिखती है।

6. तामिलनाडू का होगनक्काल झरना 

ये झरना तमिलनाडू के धर्मपुरी ज़िले की कावेरी नदी में स्थित हैं। झरने से आती पानी का आवाज आपको एक अलग सा अनुभव दिलाएगी।

7. मणिपुर का लोकटक झील 

भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्य मणिपुर में इस झील को लोग दूर-दूर से देखने आते हैं। ये झील भारत की सबसे बड़ी साफ़ पानी वाली झील है।

8. तमिलनाडू का आरोविल 

पुंडूचेरी के पास और विलुपुरम ज़िले में बने आरोविल एक आकर्षण का केंद्र है। मीरा अल्फासा ने 1968 में इस शहर को बनाया। इस शहर को रोजर एंजर ने डिजाइन किया था।

9. आंध्र प्रदेश की अराकू घाटी 

ये एक पहाड़ी शहर है जो विशाखापट्टनम के पास है। आमतौर पर ये कॉफी के पौधों के लिए जाना जाता है।

10.  मिजोरम का चंमपाइ

 ये भारत और म्यांमर की सीमा पर बसा है, जहां की हरियाली भरी जगह आपको अपनी ओर आकर्षित करती है।

Advertising