इस फेमस एक्टर को हुआ चौथे स्टेज का कैंसर, इंडस्ट्री के लोग ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

punjabkesari.in Friday, Mar 07, 2025 - 06:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘निशा और उसके कजन्स’ फेम पॉपुलर टीवी एक्टर विभु राघव चौथे स्टेज के कोलन कैंसर से जूझ रहे हैं। बीमारी की वजह से उनकी हालत गंभीर हो गई है और उन्हें टाटा मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन दुखद पहलू यह है कि उनके पास इलाज करवाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। विभु राघव की स्थिति देखकर टीवी इंडस्ट्री के कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। अभिनेता सिंपल कौल, मोहसिन खान, सौम्या टंडन और अदिति मलिक ने खुलासा किया है कि विभु के इलाज के लिए पैसे कम पड़ रहे हैं। ऐसे में इंडस्ट्री के लोग मिलकर उनके लिए फंड रेज करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उनका इलाज बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

 

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Simple Kaul (@simplekaul)


रोजलिन खान ने की लोगों से मदद की अपील

 

 

 

टीवी एक्ट्रेस रोजलिन खान भी अब इस मुहिम में शामिल हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर कर लोगों से विभु की आर्थिक सहायता करने की अपील की है। रोजलिन ने अपने पोस्ट में लिखा, “यह वक्त विभु के लिए बहुत कठिन है। हमें मिलकर उनकी मदद करनी चाहिए ताकि वह जल्द से जल्द इस बीमारी से बाहर आ सकें।”

विभु राघव लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे

विभु राघव पिछले लंबे समय से कैंसर से लड़ाई लड़ रहे हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट देते रहते हैं। उनके पोस्ट्स में उनकी तकलीफ और मजबूती दोनों साफ दिखाई देती है। लेकिन अब उनकी हालत इतनी बिगड़ चुकी है कि उन्हें दूसरों से मदद मांगनी पड़ रही है।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे विभु राघव

चौथे स्टेज के कैंसर से जूझते हुए विभु राघव की आर्थिक हालत भी बहुत खराब हो गई है। लगातार महंगे इलाज और दवाइयों का खर्च वहन करना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है। इसी वजह से इंडस्ट्री के लोग आगे बढ़कर उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।
विभु राघव के फैंस भी सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। कई लोग उनके हेल्थ अपडेट्स पर कमेंट करके हौसला बढ़ा रहे हैं और उनके लिए आर्थिक मदद करने का वादा कर रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News