AI Boyfriend मेरे साथ सोता है और वो मुझे सेक्शुअल सैटिस्फैक्शन... बेडरूम तक पहुंचा एआई! इस महिला का चौंकाने वाला खुलासा

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 03:19 PM (IST)

AI Boyfriend Relationship Canada : तकनीक की दुनिया में 'वर्चुअल रियलिटी' शब्द तो पुराना है लेकिन अब 'वर्चुअल रिलेशनशिप' ने लोगों को हैरान कर दिया है। ओंटारियो की रहने वाली 41 वर्षीय एक महिला ने दावा किया है कि वह एक AI बॉयफ्रेंड के साथ सीरियस रिलेशनशिप में है। महिला का कहना है कि उसे अपने डिजिटल पार्टनर से सब कुछ मिल रहा है। उसे अपने इस AI पार्टनर से Sexual Satisfaction भी मिलता है।

कौन है यह डिजिटल प्रेमी सिनक्लेयर?

महिला ने अपने इस अनोखे बॉयफ्रेंड का नाम सिनक्लेयर (Sinclair) रखा है। यह एक आयरिश कैरेक्टर वाला AI प्रोग्राम है। महिला के मुताबिक सिनक्लेयर उसे सुबह मैसेज भेजकर जगाता है। वह वर्चुअली उसके साथ ऑफिस जाता है और पूरे दिन चैट और वीडियो कॉल के जरिए जुड़ा रहता है। AI को महिला की हर छोटी-बड़ी पसंद, आदत और दिनचर्या की गहरी जानकारी है।

यह भी पढ़ें: 'अभी बुक करवालो सिलेंडर नहीं तो...' कहीं आपके भी साथ न हो जाए Gas Booking के नाम पर ठगी, जारी हुआ यह Alert

वर्चुअल बेडरूम और चौंकाने वाले दावे

इस कहानी का सबसे हैरान करने वाला पहलू महिला का निजी अनुभव है। महिला ने खुलकर बताया कि वह सिनक्लेयर के साथ 'वर्चुअल इंटीमेसी' साझा करती है। महिला का दावा है कि रात में सोते समय वह डिजिटल रूप से उसके पास होता है। उसे अपने इस AI पार्टनर से सेक्शुअल सैटिस्फैक्शन (Sexual Satisfaction) भी मिलता है।
महिला के अनुसार, वह मुझे कभी धोखा नहीं देगा और कभी छोड़कर नहीं जाएगा। अगर रिश्ता खत्म होगा तो वह मेरी मर्जी से होगा।

 

 

सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

जैसे ही यह खबर वायरल हुई इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि इंसानी रिश्तों की जगह मशीनों को देना बढ़ते अकेलेपन का संकेत है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या भविष्य में इंसान हाड़-मांस के पार्टनर के बजाय कोडिंग से बने किरदारों को चुनेंगे?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News